{"_id":"5a00ba034f1c1b71548bb25e","slug":"11509997059-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ के तबादले की मांग को लेकर सरपंचों व ग्राम सचिवों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ के तबादले की मांग को लेकर सरपंचों व ग्राम सचिवों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। बीडीपीओ के तबादले की मांग को लेकर गोहाना खंड के सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया तथा बीडीपीओ पर अनेक गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शकारी सरपंचों ने बीडीपीओ पर ग्रांट जारी करने व बिल पास करने के बदले रुपये मांगने व ग्राम सचिवों ने दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलसि से कार्रवाई की भी मांग की है।
खंड के सभी सरपंचों ने चेतावनी दी कि सरकार ने जल्द से जल्द तबादला नहीं किया गया तो सभी सरपंच सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ जीरो टोलरेंस की बात कर रही है। वहीं ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्राम सचिवों ने आरोप लगाया कि बीडीपीओ उनके साथ कार्यालय में अभद्र व्यवहार करते हैं तथा महिला ग्राम सचिवों व अन्य कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में सीएम विंडो पर भी शिकायत की है। उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
गलत कार्य करने वाले लगा रहे हैं आरोप
सरपंचों ने ग्राम सचिवों से मिलीभगत करके 14वें गांट कमीशन द्वारा जारी ग्रांट से नाले-नालियां बनाने की बजाए अन्य कार्यों पर ग्रांट की राशि खर्च कर दी। अब सरपंचों से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसके लिए सोमवार का समय दिया गया था। ग्राम सचिव काम करने की बजा ए इधर-उधर सरपंचों से मिलीभगत कर रहे हैं। अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
जगबीर दलाल, बीडीपीओ गोहाना।