फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सफाई के लिए कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत, दो की जान बची

सफाई के लिए कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत, दो की जान बची

Sun, 03 Sep 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सफाई के लिए कुएं में उतरे युवक की दम घुटने से मौत, दो की जान बची
गोहाना। बरोदा में कुएं की सफाई के लिए नीचे उतरे एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गांव के लोगों ने बचा लिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि कुएं में बरसात के मौसम के कारण जहरीली गैस बन गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव बरोदा की स्लम बस्ती में पीने के पानी की समस्या चल रही है, जिसको देखते हुए एक पुराने कुएं की सफाई करने के लिए मुकेश नाम का युवक रस्सी से उसमें उतर गया। मुकेश का कुएं मेें उतरने पर दम घुटने लगा और उसके हाथ से रस्सी छूट गई। वह काफी देर तक ऊपर नहीं आया तो गांव के दो युवक मंगल व अनिल भी कुएं में उतरने लगे। वह कुएं के बीच में पहुंचे थे कि उनका भी दम घुटने लगा, जिसपर उन्होंने गांव के लोगों को आवाज लगाई तो लोगों ने रस्सी ऊपर खींच ली। गांव के लोगों ने लोहे का कांटा डालकर मुकेश को बाहर निकाला। मुकेश को तुरंत ही बीपीएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed