फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   एनएचएम के पांच कर्मचारी बर्खास्त, आउटसोर्स पर दस कर्मियों की भर्ती

एनएचएम के पांच कर्मचारी बर्खास्त, आउटसोर्स पर दस कर्मियों की भर्ती

Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम के पांच कर्मचारी बर्खास्त, आउटसोर्स पर दस कर्मियों की भर्ती
एनएचएम के पांच कर्मचारी बर्खास्त, आउटसोर्स पर दस कर्मियों की भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों संग एंबुलेंस चालकों की हड़ताल सोमवार को 14वें दिन भी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को फिर पांच कर्मियों को बर्खास्त किया गया। इसके साथ ही आउटसोर्स पर 10 नए कर्मियों की भर्ती की गई। वहीं अस्पताल के गेट के पास चल रहे धरने पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर 10 कर्मी भूख हड़ताल पर भी डटे रहे।

एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला सचिव शीला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मियों को लेकर गलत बयानबाजी की जा रही है। कर्मियों ने सरकार से रेगुलर कराने की बजाय सेवा सुरक्षा की मांग की है। जब तक सेवा सुरक्षा की मांग को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस बार किसी भी प्रकाश का समझौता कर्मियों के हितों को देखते हुए नहीं किया जाएगा। सरकार से मांग है कि सेवा सुरक्षा लागू की जाए, वेतन विसंगतियां दूर की जाए, वेतन एकमुश्त किया जाए, सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएं और निजीकरण पूरी तरह से बंद किया जाएगा। संघ के प्रधान देवेंद्र डागर ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मी पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। सरकार ने आश्वासन देने के बाद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया है। मंच संचालन प्रवीन सांगवान ने किया। इस दौरान डॉ. प्रवीन, डॉ. चक्रवर्ती, डॉ. कविराज, राजेश छिक्कारा, बिजेंद्र, जयदीप, रविंद्र, संतोष, प्रवीन, प्रीति, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed