{"_id":"5c44c1e1bdec224a3d3fd0e8","slug":"111548009953-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपाल सेवली बने खादर चौक जोगी समाज के चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपाल सेवली बने खादर चौक जोगी समाज के चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जोगी समाज खादर 360 की बैठक रविवार को रोहतक रोड स्थित जोगी धर्मशाला में हुई। जहां दीवान रामकुमार जटवाड़ा ने कहा कि प्रदेश की सभी चार खापों व खादर की 14 ठहारों के बादशाह, चौधरी, कोतवाल, दीवान आदि ने 23 दिसंबर को दीवान पद को जटवाड़ा में मंजूरी दी थी, अब समाज के शरारती तत्व लोगों को तोड़कर नांगल खुर्द गांव में ड्रामा रच रहे हैं। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से खादर चौक के चौधरी रामचंद्र मुरथल को उसके पद से निष्कासित किया और राजपाल सेवली को खादर चौक जोगी समाज का चौधरी बनाया गया। जोगी समाज के जिला प्रधान उमेद सिंह छतेहरा ने कहा कि प्रदेश का जोगी समाज एकजुट है। खादर की दीवानी 1952 से चली आ रही है और जटवाड़ा में ही रहेगी। जल्द ही धर्मशाला के अंदर गुरू गोरखनाथ मंदिर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस दौरान अठगामा के प्रधान कृष्ण कटेवड़ा, रजबाहे के दीवान हरिराम बला, पचगामा के चौधरी केहर सिंह, हरसाना चौक के चौधरी उमेद सिंह, रोहतक जिला प्रधान उमेद शास्त्री, 27 के चौधरी सुभाष, 24 के चौधरी महेंद्र चुलकाना, जाट बाहरा के चौधरी सुभाष, रघबीर गढ़ी, महेंद्र कोतवाल, जयकिशन, सूरत सिंह, आनंद सिंह, ओमप्रकाश, प्रवीन कुमार, बलजीत देशवाल आदि मौजूद रहे।