फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मोदी के पाकिस्तान जाने पर चमत्कार, कोई और जाए तो हाहाकार : अशोक तंवर

मोदी के पाकिस्तान जाने पर चमत्कार, कोई और जाए तो हाहाकार : अशोक तंवर

Thu, 23 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मोदी के पाकिस्तान जाने पर चमत्कार, कोई और जाए तो हाहाकार : अशोक तंवर
मोदी के पाकिस्तान जाने पर चमत्कार, कोई और जाए तो हाहाकार : अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/गन्नौर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाए तो वह चमत्कार माना जाता है। लेकिन पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू वहां गए तो वह मुद्दा बन गया। तंवर ने कहा कि सिद्धू को वीजा देने वाली भी यही सरकार है। अगर उनको लेकर मुद्दा बनाना था तो वीजा नहीं देते। पाकिस्तान व चीन पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
डा. अशोक तंवर साइकिल यात्रा के दौरान खानपुर कलां गांव में पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में इनेलो का कोई वजूद नहीं है। भाजपा से इनेलो, अकाली दल के बीच भी समझौता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सोनीपत जिले के सभी विधायक अपना काम कर रहे हैं। कहा, कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, बल्कि सब अपने-अपने काम में लगे हुए हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, गन्नौर में यात्रा शुरू करने से पहले तंवर ने कहा कि मोदी सरकार के 70 हजार करोड़ रुपये के राफेल डील घोटाले को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा की गई है। यात्रा के दौरान भाजपा की जनविरोधी नीतियों व भाजपा का पूंजीपतियों के साथ गठबंधन को जनता के सामने उजागर किया जा रहा है। जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस सरकार के दौरान जिन परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ, उन्हें अधर में लटका दिया गया है। गन्नौर इंटरनेशनल सब्जी मंडी जिसका शिलान्यास राहुल गांधी ने किया था, उसका कार्य भी रुका हुआ है। इसी तरह रेल कोच फैक्टरी कांग्रेस सरकार की ही परियोजना थी। अगर भाजपा को रेल कोच फैक्टरी बनानी होती तो अब तक बना चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा समर्थकों ने यात्रा से बनाई रखी दूरी
डा. अशोक तंवर की ओर से निकाली जा रही साइकिल यात्रा में एक बार फिर गुटबाजी सामने आई। अशोक तंवर की साइकिल यात्रा में कोई भी हुड्डा समर्थक शामिल नहीं हुआ। स्थानीय विधायक भी यात्रा में शामिल नहीं हुए। यात्रा के दौरान तंवर समर्थकों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed