{"_id":"5b75d4de42c79221b82bfb43","slug":"111534448862-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराध में शामिल मिले तो नहीं बनेगा शस्त्र व ड्राइविंग लाइसेंस : विनय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराध में शामिल मिले तो नहीं बनेगा शस्त्र व ड्राइविंग लाइसेंस : विनय सिंह
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराध में शामिल मिले तो नहीं बनेगा शस्त्र और ड्राइविंग लाइसेंस : विनय सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में संलिप्त व्यक्ति को कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। उसका शस्त्र व ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बनाया जाएगा। न्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले से सख्ती से निपटा जाए।
वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तालमेल के साथ व एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे तो हर स्थिति से निपटा जा सकेगा। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों व डीएसपी को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्रों का दौरा करें व तालमेल कमेटियों का गठन करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिव, पटवारी, नंबरदार व सरपंच प्रशासन व ग्रामीणों के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। इन सभी की जिम्मेदारी और अधिक बन जाती है। सरकार ने महिलाओं से छेड़छाड़ व उनसे जुड़े अपराधों में संलिप्त लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले उन्होंने उन लोगों की सूची सौंपने के निर्देश दिए जो इन अपराधों में संलिप्त हैं और उनके नाम पर हथियारों के लाइसेंस हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सूची एसपी कार्यालय से तत्काल दी जाए ताकि उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकें। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने कहा कि सभी अधिकारी किसी भी स्थिति का इंतजार किए बिना पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। इस दौरान एडीसी मंदीप कौर, एसडीएम प्रशांत पंवार, एसडीएम गोहाना आशीष कुमार, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, नगर निगम कमिश्नर डा. सुशील कुमार, सीटीएम सुरेंद्र दून, एएसपी राजीव देशवाल, एएसपी गोहाना नरेंद्र बिरजानिया, डीएसपी मुकेश जाखड़, डीएसपी आर्यन चौधरी, डीएसपी ताहिर हुसैन, डीएसपी हरेंद्र कुमार, जीएम रोडवेज जोगेंद्र सिंह मौजूद थे।