फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में 200 एकड़ जमीन पर हुडा ने लिया कब्जा

राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में 200 एकड़ जमीन पर हुडा ने लिया कब्जा

Sat, 16 Dec 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में 200 एकड़ जमीन पर हुडा ने लिया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई (सोनीपत)। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में 200 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल की जुताई कर हुडा की टीम ने कब्जा ले लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस के चलते उनकी एक न चली। हालांकि इस दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी।
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में गांव सेवली व असावरपुर की करीब 200 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण के बाद भी ग्रामीणों ने कब्जा कर फसल की बिजाई कर रखी थी। किसानों ने जमीन पर गेहूं के साथ ही सब्जी भी उगा रखी थी। हुडा विभाग ने इसे लेकर किसानों को चेतावनी भी दी थी, लेकिन जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी थी। इसी को लेकर हुडा की टीम शुक्रवार को एस्टेट ऑफिसर विजय राठी के नेतृत्व में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में पहुंची। कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार, राई कृष्ण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। साथ ही हुडा से एक्सईएन देवेंद्र, एसडीओ देवेंद्र मलिक भी थे। साथ ही राई थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हुडा की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 200 एकड़ फसल की जुताई कर उसे नष्ट कर दिया और अपना कब्जा लिया। कुछ किसानों ने कब्जा कार्रवाई पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की खड़ी फसल को उजाडना गलत है। उनके विरोध को दरकिनार कर कब्जा लिया गया। साथ ही टीडीआई के पास सेक्टर-62 व 63 तथा गांव पतला में करीब चार एकड़ जमीन पर भी कब्जा लिया गया। पतला में ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस बल ने उन्हें शांत कर दिया।
विज्ञापन


किसानों ने कहा अब शुरू होगा अवैध खनन का खेल
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में जिस जमीन पर कब्जा लिया गया है, वहां से कई जगह अवैध रूप से मिट्टी का खनन होता था। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारी मिलीभगत कर अवैध खनन कराते हैं। अब किसानों से जमीन को छुड़वा कर खाली छोड़ दिया जाएगा, जहां से निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार अवैध रूप से मिट्टी उठाकर ले जाएंगे। किसानों को फसल जोतने से रोका जा रहा है, जबकि अवैध खनन पर हुडा कुछ नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आलू की फसल बर्बाद न करने की लगाई गुहार
कब्जा कार्रवाई के दौरान एक महिला ने हुडा के ईओ के सामने उसकी आलू की फसल को बर्बाद नहीं करने की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि उसकी फसल तैयार होने वाली है वह स्वयं जमीन से कब्जा छोड़ देगी। उसने बताया कि वह सब्जी से ही अपना गुजर बसर कर रही है। महिला की गुहार पर कुछ जमीन को छोड़ दिया गया। लेकिन तब तक काफी फसल उजड़ चुकी थी।


वर्जन
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में अधिगृहीत की गई 200 एकड़ जमीन के साथ ही सेक्टर-62 व 63 तथा पतला के पास जमीन पर कब्जा लिया गया है। किसानों को इसे लेकर पहले ही चेतावनी दी गई थी।
विजय राठी, एस्टेट ऑफिसर, हुडा सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed