{"_id":"59ea64004f1c1b6f548b83cd","slug":"111508533248-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर आज से महंगा होगा सफर, 65-415 रुपये तक लगेगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर आज से महंगा होगा सफर, 65-415 रुपये तक लगेगा टोल टैक्स
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
नेशनल हाईवे-1 पर शनिवार से वाहन चालकों के लिए सफर महंगा होगा। मुरथल में भिगान चौक पर शनिवार सुबह 8 बजे से टोल प्लाजा शुरू हो रहा है। वहां इस साल 65-415 रुपये तक वाहनों के अनुसार टोल वसूला जाएगा, जिससे कई राज्यों के वाहन चालकों पर ज्यादा भार पड़ेगा। टोल प्लाजा से 20 किमी तक के दायरे में रहने वाले वाहनों के मालिकों को छूट दी गई है और उनका मासिक पास केवल 245 रुपये में बनाया जाएगा। वहीं टोल प्लाजा के विरोध को देखते हुए उद्घाटन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। एनएएचआई की मांग पुलिस बल तैनात करने का फैसला लिया गया है।
राजनीतिक पार्टियों व उद्योगपति के विरोध के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग- एक पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा को शुरू किया जा रहा है। नेशनल हाईवे पर पानीपत, करनाल व अंबाला में पहले से टोल प्लाजा है। एनएचएआई अफसरों का कहना है कि भिगान चौक पर टोल प्लाजा को कुुंडली से पानीपत तक के लिए लगाया गया है। इस टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह 8 बजे से टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। इसके लिए एनएचएआई ने टोल प्लाजा के आसपास पोस्टर भी लगवाए है, जिससे लोगों को पता चल सके कि टोल प्लाजा शुरू हो रहा है। एनएचएआई ने वाहनों के लिए अलग-अलग टैक्स तय किया है, जिसको 65 रुपये से लेकर 415 रुपये तक रखा गया है। यह माना जा रहा है कि इस टोल प्लाजा पर रोजाना लगभग 10 हजार से ज्यादा वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा।
जिला व्यापार मंडल विरोध में उतरा
नेशनल हाईवे वन पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा का विरोध अभी तक राजनीतिक पार्टियां कर रही थी, लेकिन अब सोनीपत व्यापार मंडल एसोसिएशन भी इसके विरोध में खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला का कहना है कि यह टोल प्लाजा लगाना पूरी तरह से गलत है। इसके बावजूद टोल प्लाजा लगाया जाता है तो वहां सोनीपत के सभी वाहनों को फ्री पास कराना चाहिए। वहां निजी व कॉमर्शियल दोनों वाहनों से टैक्स वसूली नहीं होनी चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी एसोसिएशन आंदोलन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
इस तरह लगाया जाएगा टैक्स
-कार, जीप, वैन और लाइट वाहनों के लिए 65 रुपये टैक्स लगेगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 95 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 2155 रुपये में होगा। यह वाहन कॉमर्शियल में चलते होंगे और सोनीपत से रजिस्टर्ड होंगे तो उनको 30 रुपये टैक्स देना होगा।
-लाइट कॉमर्शियल वाहन व मिनी बस के लिए टैकस 105 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 95 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 3480 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 50 रुपये टैक्स देना होगा।
-बस व ट्रक दो एक्सल वालों के लिए टैक्स 220 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 330 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 7290 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 110 रुपये टैक्स देना होगा।
-तीन एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स 240 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 360 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 7950 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 120 रुपये टैक्स देना होगा।
-चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 345 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 515 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 11430 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 170 रुपये टैक्स देना होगा।
-सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 415 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 625 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 13915 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 210 रुपये टैक्स देना होगा।
-टोल प्लाजा से 20 किमी की सीमा में रहने वाले लोगों के निजी वाहन का महीने का पास 245 रुपये में होगा और इस तरह उनको विशेष छूट दी गई है।
--
वर्जन
नेशनल हाईवे वन पर भिगान चौक के पास लगाए गए टोल प्लाजा को शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू किया जा रहा है। उसके लिए टैक्स की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है और वहां किसी तरह का विरोध नहीं है। उसके बावजूद उद्घाटन के समय वहां पुलिस बल तैनात रहेगा, लेकिन टोल प्लाजा के लिए सभी से सहयोग मांगा गया है। आशीष कुमार जैन, परियोजना निदेशक एनएचएआई