{"_id":"594eb74f4f1c1bcc4e8b458d","slug":"111498330959-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय की लिफ्ट में फंसी महिला कर्मी, चिल्लाने पर निकाली बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय की लिफ्ट में फंसी महिला कर्मी, चिल्लाने पर निकाली बाहर
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
लघु सचिवालय में जाने वाले लोग लिफ्ट में जरा सोच समझकर जाएं। वहां की बत्ती गुल हुई तो लिफ्ट रुकने पर आप उसमें फंस सकते हैं। लघु सचिवालय की लिफ्ट में शनिवार को ऐसे ही एक महिला कर्मी फंस गई। बत्ती गुल होने से लिफ्ट दूसरी मंजिल पर बीच में अटक गई और बिजली आने पर भी चालू नहीं हुई। हालत खराब होने पर महिला ने चिल्लाते हुए लिफ्ट का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। बाहर खड़े पुलिस कर्मियों ने किसी तरह लिफ्ट को खोलकर महिला कर्मी को बाहर निकाला।
महिला कर्मचारी प्रिया लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित स्वच्छता अभियान के कार्यालय में कार्यरत है। वह शनिवार को कार्यालय में जाने के लिए पहली बार लिफ्ट में सवार हुई। जब लिफ्ट दूसरी मंजिल से कुछ ऊपर पहुंची तो उसी समय लाइट चली गई, जिससे लिफ्ट रुक गई। हालांकि, उसी समय लाइट आ गई, लेकिन लिफ्ट रुकी रही। महिला लगभग 10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी तो वह लिफ्ट का दरवाजा पीटने लगी। इससे वहां खड़े पुलिस कर्मी ने आवाज सुनी। लिफ्ट खोलने के लिए पेचकश लाया गया और किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला कर्मी को बाहर निकाला गया। महिला कर्मी प्रिया ने बताया कि वह हमेशा सीढ़ियों से कार्यालय में जाती है। शनिवार को पहली बार लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय में जा रही थी। लिफ्ट रुकते ही उसकी हालत खराब होने लगी और उसने लिफ्ट का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। अगर वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होते तो महिला के लिफ्ट में फंसे होने का पता नहीं चलता, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
ऑफिस जाने के लिए सीढ़ियों की बजाय पहली बार लिफ्ट में चढ़ी महिला, बीच में अटकी
लघु सचिवालय की लिफ्ट में फंसी महिला कर्मी, चिल्लाने पर निकाली बाहर
स्वच्छता अभियान के कार्यालय में कार्यरत है महिला, पहली बार हुई थी लिफ्ट में सवार
बिजली जाने के कारण दूसरी मंजिल पर रुक गई लिफ्ट, बिजली आने पर भी नहीं चली