फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   110 buses will leave today on administrative duty, problems will increase

Sonipat News: प्रशासनिक ड्यूटी पर आज रवाना होंगी 110 बसें, बढ़ेगी परेशानी

Mon, 15 Jul 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
110 buses will leave today on administrative duty, problems will increase
सोनीपत। महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मलेन के लिए जिले से 110 रोडवेज बसें रवाना की जाएंगी। इससे मंगलवार को यात्रियों के सामने विभिन्न रूटों आने-जाने की समस्या गहरा सकती है। इसलिए मंगलवार को अगर आप रोडवेज बसों में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो टाल दीजिए।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को लेकर नारनौल की तरफ से सोनीपत डिपो से कार्यक्रम के एक दिन पहले 50 बसों की मांग की थी। इन बसों को सोमवार शाम को ही नारनौल के लिए रवाना कर दिया गया है। जबकि 60 बसें मंगलवार सुबह जिले के विभिन्न गांवों से नागरिकों को लेकर महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन के लिए रवाना होंगी। बसों से महेंद्रगढ़ जाने वाले लोगों के जलपान का प्रबंध भी जिला प्रशासन की तरफ से किया गया जाएगा। एक साथ बड़ी संख्या में बसों के प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात होने से मंगलवार को कई लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो में हैं 214 बसें

सोनीपत डिपो में कुल 214 बसें हैं। इनमें 136 बसें सोनीपत बस डिपो में और 78 बसें गोहाना सब डिपो में मौजूद हैं। इनमें किलोमीटर योजना की बसें भी शामिल हैं। सोनीपत बस अड्डे से पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों के लिए भी बसें चलाई जाती हैं। मंगलवार को बसों की कमी के चलते विभिन्न रूटों पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

महेंद्रगढ़ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन के लिए प्रशासन ने 110 बसों की मांग की है। 50 बसें नारनौल के लिए रवाना कर दी गई है, जबकि 60 बसों को मंगलवार को विभिन्न गांवों में रवाना कर दिया जाएगा। यह बसें नागरिकों को लेकर महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी। डिपो से एक साथ 110 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने से यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed