फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11-year-old boy dies after touching an electrified utility pole.

Sonipat News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, छूने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत

Mon, 17 Aug 2026 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
11-year-old boy dies after touching an electrified utility pole.
फोटो :: अंकित का फाइल फोटो
सोनीपत। गांव बारोटा के पास ड्रेन नंबर-8 के निकट दोस्तों के साथ खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे की बिजली के खंभे में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक अंकित पांचवीं कक्षा में पढ़ता था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। बच्चे के पिता ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कुंडली थाना पुलिस ने उनके बयान पर लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव चक सफौरा निवासी विनोद कुमार फिलहाल परिवार के साथ बारोटा में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद उनका छोटा बेटा अंकित दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। खेलते हुए बच्चे ड्रेन नंबर-8 के पास पहुंच गए। इसी दौरान अंकित ने वहां खड़े बिजली के खंभे को छू लिया। खंभे में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया। शाम को पुलिस को मामले की सूचना दी गई। विनोद के बयान पर लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था अंकित
विनोद कुमार ने बताया कि उनके तीन बच्चों में अंकित सबसे छोटा था। उससे बड़ी एक बेटी और एक बेटा है। बेटे की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता ने लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की
अंकित के पिता ने बिजली निगम के संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच और लापरवाही सामने आने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए बिजली के खंभों और व्यवस्था की सुरक्षा की जांच की जानी चाहिए
------------------

करंट लगने से बच्चे की सूचना मिली थी। मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रवि, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article