फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 teachers to visit Bengaluru for a lesson on mental health.

Sonipat News: मानसिक सेहत का पाठ पढ़ने बंगलूरू जाएंगे 11 शिक्षक

Tue, 08 Sep 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
11 teachers to visit Bengaluru for a lesson on mental health.
सोनीपत। शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। समग्र शिक्षा के तहत जिले के 11 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के 11 शिक्षकों को बंगलूरू में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम में प्रशिक्षण मिलेगा। चयनित शिक्षकों का विवरण विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 19 सितंबर तक एक्सपोजर विजिट गतिविधि के तहत आयोजित होगा। सोनीपत के चयनित शिक्षकों को 14 सितंबर को बंगलूरू में रिपोर्ट करना होगा। प्रशिक्षण में तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, संज्ञानात्मक पुनर्संरचना, माइंडफुलनेस और दृढ़ता प्रशिक्षण जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षकों को ऐसी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में अपनाने के साथ विद्यार्थियों के साथ भी साझा कर सकेंगे। इससे विद्यालयों में सकारात्मक वातावरण तैयार करने और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में होगा आयोजन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद की एडवाइजरी के अनुसार प्रशिक्षण व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया के सहयोग से बंगलूरू स्थित द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, कनकपुरा रोड में होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों के आने-जाने का खर्च निदेशालय की ओर से वहन किया जाएगा।
इन शिक्षकों का हुआ चयन
जिले के पीएमश्री विद्यालयों से चयनित शिक्षकों में पीजीटी फिजिक्स महिंद्र, पीजीटी बायोलॉजी मनमोहन, पीजीटी फिजिक्स नरेश, पीजीटी बायोलॉजी धर्मवीर, पीजीटी धनराम, पीजीटी हिस्ट्री ऋषि राज, पीजीटी बायोलॉजी पारूल, पीजीटी सुरेंद्र, पीजीटी ज्योति बत्रा, पीजीटी इंदु बाला और पीजीटी हिस्ट्री स्नेहलता शामिल हैं।

चयनित शिक्षकों का विवरण निदेशालय को भेजा: कृष्णा खत्री
सोनीपत के समग्र शिक्षा विभाग के जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री ने बताया कि कार्यक्रम के लिए चयनित शिक्षकों का विवरण निदेशालय को भेज दिया गया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ विद्यार्थियों के लिए भी बेहतर और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed