फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 registries were done in an irregular colony, Naib Tehsildar cancelled them

Sonipat News: अनियमित काॅलोनी में हुईं 11 रजिस्ट्री, नायब तहसीलदार ने रद्द की

Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
11 registries were done in an irregular colony, Naib Tehsildar cancelled them
गन्नौर। तहसील में अनियमित काॅलोनियों की रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। सनपेड़ा गांव में जिला नगर योजनाकार विभाग की सख्ती के बावजूद अनियमित काॅलोनी की रजिस्ट्री कर दी गई है। जब मामला संज्ञान में आया तो नायब तहसीलदार ने सभी रजिस्ट्रियां रद्द कर दीं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग ने हाल ही में सनपेड़ा गांव में अवैध काॅलोनी पर बुलडोजर चलाया था। राजस्व विभाग को स्पष्ट रूप से पत्र भेजकर रजिस्ट्री न करने के निर्देश दिए थे। जिला नगर योजनाकार विभाग ने यह कदम सरकार के आदेशों के तहत उठाया था। जिससे अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लग सके। इसके बावजूद गन्नौर तहसील में इस अनियमित कॉलोनी में नायब तहसीलदार ने 11 रजिस्ट्रियां कर दी, लेकिन बाद में सभी रजिस्ट्रियां रद्द भी कर दी गईं।
विज्ञापन

अनियमित कॉलोनियों पर विभाग की तरफ से सख्ती बरती जा रही है। सनपेड़ा में भी अनियमित काॅलोनी में कार्रवाई की गई थी। विभाग ने गन्नौर तहसील में पत्र भेजकर उक्त काॅलोनी में रजिस्ट्री न करने के निर्देश दिए थे। यदि फिर भी रजिस्ट्रियां की गई हैं तो इसकी जांच करवाई जाएगी। - अजमेर सिंह, जिला नगर योजनाकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन रजिस्ट्रियां हुई उस दिन मैं उपायुक्त कार्यालय में बैठक में गया था। रजिस्ट्री क्लर्क को यह पत्र बाद में मिला, लेकिन उससे पहले रजिस्ट्रियां हो गई थी। उन्हें जब इस संबंध में जानकारी मिली तो सभी रजिस्ट्रियों को रद्द कर दिया गया। स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि रजिस्ट्री करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज की जांच करें।

गजे सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed