फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 cows died after being hit by Janshatabdi train

Sonipat News: जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 11 गोवंशों की मौत

Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
11 cows died after being hit by Janshatabdi train
फोटो 22- सोनीपत के हरसाना कलां व राठधना स्टेशन के बीच गोवंशों के जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट मे
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर मंगलवार को हरसाना कलां व राठधना स्टेशन के बीच नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 गोवंशों की मौत हो गई। एक गोवंश गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग व गोरक्षा दल के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना जीआरपी को दी।
विज्ञापन


अंबाला-दिल्ली डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह करीब 10:39 बजे नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस सोनीपत स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। जब ट्रेन हरसाना कलां व राठधना स्टेशन के बीच पहुंची तो अचानक कई बेसहारा गोवंश उसकी चपेट में आ गए। 10 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गोरक्षा दल के सदस्यों की मदद से दोनों घायल गोवंशों को गोशाला भेजा गया। करीब आधे घंटे बाद एक और गोवंश की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मिनट खड़ी रही जनशताब्दी एक्सप्रेस
आरपीएफ की जांच अधिकारी एएसआई सुमनलता ने बताया कि हरसाना कलां व राठधना स्टेशन के बीच नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में गोवंश आने से ट्रेन 15 मिनट के लिए मौके पर खड़ी रही। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार मीणा अपनी टीम, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा व नगर निगम के सफाई निरीक्षक कृष्ण मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने गोरक्षा दल के सदस्यों की मदद से मृत गोवंशों को ट्रैक से हटाकर पास में गड्ढे खोदकर दबा दिया। इसके बाद 10:57 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली की ओर रवाना किया गया।

हरसाना कलां स्टेशन के पास हुए हादसे को लेकर आरपीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि कई बेसहारा गोवंश अचानक घास चरते हुए रेलवे ट्रैक पर आ गए थे। इससे अनहोनी घटना भी घटित हो सकती थी। फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अगर कोई संलिप्त पाया जाता है तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संगम यादव, थाना प्रभारी, आरपीएफ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed