फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   11 children found dengue infected, report sought from family members after suspicious death of woman

Sonipat News: 11 बच्चे डेंगू संक्रमित मिले, महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से रिपोर्ट मांगी

Thu, 17 Oct 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 17 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
11 children found dengue infected, report sought from family members after suspicious death of woman
फोटो 34: सोनीपत शहर में एक घर में रखे पानी से भरे ड्रम में लार्वा चेक करती स्वास्थ्य कर्मी। स्र
सोनीपत। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को जिलेभर में 11 बच्चे डेंगू संक्रमित मिले हैं। इस साल एक दिन में मिलने वाली यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, दिल्ली के एक अस्पताल में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद विभाग की टीम गांव बढ़खालसा पहुंची और परिजनों से मृतक महिला के रिपोर्ट मांगी है। जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।डेंगू संक्रमित मिलने पर उनके घर के आसपास 50 घरों में एंटी लार्वा एक्टिविटी की जा रही है। पानी में पनपे मच्छर के लार्वा को नष्ट कराया जा रहा है। साथ ही मकान मालिकों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में मिल रहे बुखार के मरीजों के खून की स्लाइड बनाई जा रही है। दिल्ली के एक अस्पताल में एक दिन पहले ही बढ़खालसा निवासी महिला की बुखार आने के बाद संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू कर दी गई है और जो भी बुखार से पीड़ित मरीज हैं उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले डेंगू संक्रमित बच्चे
अशोक विहार में 16 वर्षीय लड़की, मयूर विहार में छह व सात वर्षीय दो बच्चे, जटवाड़ा में दो वर्षीय बच्ची, तारा नगर में दो वर्षीय बच्ची व चार वर्षीय बच्चा, विजय नगर में 11 वर्षीय लड़का, पीपली खेड़ा में 14 वर्षीय लड़की, ब्रह्म नगर में आठ वर्षीय लड़की और नौ साल का उनका भाई, गोहाना रोड पर 9 वर्षीय बच्ची डेंगू संक्रमित मिली है। वर्तमान में सभी बच्चे अपने-अपने घरों में हैं।
विज्ञापन


इस मौसम में डेंगू के मरीज और बढ़ने की आशंका है। बुधवार को 11 बच्चे डेंगू संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में एक दिन पहले हुई संदिग्ध मरीज की मौत के मामले में परिजनों से रिपोर्ट मांग की गई। उसके बाद ही पुष्टि की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आशा सहरावत, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed