{"_id":"60523fda8ebc3e8c981db7fb","slug":"10th-oxygen-garden-will-be-prepared-by-planting-100-species-of-plants-on-10-acres-on-martyrdom-day-sonipat-news-rtk600379059","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर 10 एकड़ में 100 प्रजाति के पौधे रोपकर तैयार होगा 10वां ऑक्सीजन बाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर 10 एकड़ में 100 प्रजाति के पौधे रोपकर तैयार होगा 10वां ऑक्सीजन बाग
विज्ञापन
गांव भठगांव में आक्सीजन बाग लगाने के लिए भूमि तैयार करते पर्यावरण मित्र परिवार के सदस्य।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव भठगांव में पर्यावरण मित्र परिवार की तरफ से शहीदी दिवस पर प्रदेश का दसवां ऑक्सीजन बाग लगाया जाएगा। दस एकड़ जमीन पर लगाए जाने वाले बाग के लिए ग्रामीणों ने दादा कराऊ की भूमि सौंपी है। बाग में सौ से ज्यादा प्रजातियों के औषधीय व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पार्क के बीच में पक्षियों के लिए कच्चा सरोवर तैयार किया जाएगा। ऑक्सीजन बाग ट्रीमेन देवेंद्र सूरा की देखरेख में तैयार किया जाएगा। शहीदी दिवस पर गांव के हर घर से एक आदमी यहां पौधरोपण करेगा।
चंडीगढ़ पुलिस के जवान एवं ट्री-मेन के नाम से विख्यात देवेंद्र सूरा ने इस मिशन की शुरुआत की थी। पर्यावरण मित्र परिवार के सदस्यों के सहयोग से भठगांव में प्रदेश का दसवां ऑक्सीजन बाग तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जमीन का समतल करने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए कांटेदार तारबंदी का कार्य किया जा रहा है। दस एकड़ में तैयार होने वाले बाग की तैयारियों में ग्रामीण मदद कर रहे हैं। ट्री-मेन देवेंद्र सूरा ने बताया कि जनता नर्सरी की तरफ से फ्री में पौधे दिए जाते हैं। गांव-गांव जाकर पौधरोपण करने के साथ-साथ ऑक्सीजन बाग तैयार करने की रूपरेखा तैयार की गई है। शहर के सेक्टर-23 में हजारों की संख्या में पौधे रोपकर ऑक्सीजन बाग का रूप दिया जा चुका है। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन, गांव बीधल में सबसे ज्यादा पीपल के पेड़ लगाए गए हैं, जो प्रदेश के किसी अन्य गांव में पीपल के पेड़ नही हैं। चरखी दादरी के गांव चंदेली में दस एकड़ जमीन पर छायादार और फलदार पौधे लगाकर ऑक्सीजन बाग तैयार किया जा चुका हैं।
इसके अलावा गांव जुआं, गांव बली कुतुबपुर, चटिया, तिहाड़, जागसी में ऑक्सीजन बाग लगाएं जा चुके हैं। देवेंद्र सूरा ने बताया कि भठगांव में दादा कराऊ की पावन भूमि पर दस एकड़ में तैयार होने वाले बाग में करीब 100 प्रजाति के पौधे तैयार करने का लक्ष्य पर्यावरण मित्रों द्वारा रखा गया हैं। बाग में बरगद, पीपल, नीम, गुलर, हरड़, आंवला, ढहाक, मोलसरी, कचनार, जामुन, पिलखन, अर्जुन, चम्पा, जाटी, देसी कीकर, रूद्राक्ष, आम, इमली, सम्भल, सहसुत, बेरी, बेल पत्थर, कुसुम, बालम खिरा, दाल मोठ, लसोढा, सिसम, जकरंडा सहित अन्य औषधी, फलदार, छायादार प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे।