{"_id":"5cd1cadbbdec2207066c9338","slug":"101557252827-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद नहीं होने पर किसानों ने मंडी के गेट पर जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद नहीं होने पर किसानों ने मंडी के गेट पर जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नई अनाज मंडी में सरसों खरीद नहीं होने से परेशान किसानों ने मंगलवार को मंडी के गेट पर ट्रैक्टर खड़े करके जाम लगाया। जहां किसानों ने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगाए जाने से करीब एक घंटे तक मंडी में वाहनों का आवागमन बंद रहा। इसकी सूचना के बाद मौके पर सदर थाना प्रभारी पहुंचे और अपने फोन से एसडीएम विजय सिंह से किसानों की बात कराई। एसडीएम के जल्द ही सरसों खरीद के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।
मंडी में पहुंचे बनवासा निवासी राजेंद्र, ककाना निवासी महावीर सिंह, कैलाना निवासी बस्तीराम ने बताया कि 26 अप्रैल से मार्केट कमेटी ने वेबसाइट बंद कर रखी है। जिसके चलते मंडी में सरसों लेकर आने वाले किसानों के गेट पास नहीं बन रहे। हैफेड के अधिकारी बगैर गेट पास के सरसों नहीं खरीद रहे। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की मांग के बाद सोमवार को मार्केट कमेटी की ओर से वेबसाइट शुरू की गई । जिस पर अफसरों ने किसानों को फोन कर सरसों लाने की सूचना दी। ऐसे में सोनीपत के नजदीक गांवों के किसान मंगलवार को मंडी में सरसों लेकर पहुंचे। लेकिन मंडी में मंगलवार को वेबसाइट नहीं चलने से किसानों के गेट पास नहीं बन सके। जिससे खरीद का कार्य ठप रहा। सरसों की खरीद नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने मंडी के गेट पर ट्रैक्टर खड़े करने के साथ ही खुद सड़क पर आकर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना मिलते ही हैफेड के तकनीकी अधिकारी जय भगवान व सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीएम विजय सिंह से फोन पर किसानों की बात कराई। एसडीएम ने मार्केट कमेटी के सचिव से बात कर 10 मई को दोबारा वेबसाइट शुरू कराकर सरसों की खरीद कराने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
मुख्यालय की ओर से वेबसाइट बंद की गई है। जिसके चलते मंडी में गेट पास बनाने का कार्य बंद पड़ा हुआ है। सरसों की सोमवार को दोबारा खरीद शुरू होने की सूचना के बाद किसान मंगलवार को मंडी में पहुंचे, लेकिन साइट दोबारा बंद होने से गेट पास नहीं बन सके। जिसके चलते किसानों ने मंडी के गेट पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी
मार्केट कमेटी की साइट शुरू होने से सोमवार को 285 क्विंटल सरसों की खरीद की गई थी। मंगलवार को साइट बंद होने से गुस्साएं किसानों ने जाम लगा दिया। 10 मई को दोबारा साइट चलने के बाद सरसों की खरीद की जाएगी।
कृपालदास, डीएम हैफेड