फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी नौकरियों में कर रही बंदरबाट, हक पाने को कोर्ट जा रहे खिलाड़ी : दुष्यंत

कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी नौकरियों में कर रही बंदरबाट, हक पाने को कोर्ट जा रहे खिलाड़ी : दुष्यंत

Mon, 25 Mar 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी नौकरियों में कर रही बंदरबाट, हक पाने को कोर्ट जा रहे खिलाड़ी : दुष्यंत
कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी नौकरियों में कर रही बंदरबाट : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/मुरथल। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने चहेतों को नौकरियों में बंदरबांट की थी और अब भाजपा भी वहीं कर रही है। जिसके चलते ही हक पाने के खिलाड़ियों को हाईकोर्ट की शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि जल्द ही पार्टी की कोर कमेटी नाम तय कर उम्मीदवार घोषित कर देगी। वह खरखौदा की सब्जी मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का चप्पल का निशान संघर्ष का प्रतीक है। यह देवीलाल की खड़ाऊं हैं, जो उठाकर जजपा का कार्यकर्ता चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा जैसे दलों से जनता का मोह भंग होने लगा है। चौटाला ने कहा कि जजपा का कार्यकर्ता संगठित रहा तो इस सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से खुद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी टिक नहीं पाएंगे। शहीदी दिवस पर अपने भाषण में सर की उपाधि पर कि गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर किसानों के मसीहा चौ. छोटूराम पर केंद्रित की जा रही है। जबकि सभी जानते हैं कि भगत सिंह जैसे शहीदों के खिलाफ गवाही देने वाले कौन थे और उन्हें अंग्रेजों ने क्या दिया था। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे भारत माता के सच्चे सपूतों के सरकारी रिकॉर्ड में गद्दार बताया गया है। वह खुद प्रधानमंत्री से मिलकर इस बारे में मांग कर चुके हैं। इस दौरान सैदपुर के विनोद उर्फ मोदी ने उन्हें चांदी का गदा भेंट किया। इस मौके पर उनके साथ डॉ. केसी बांगड, पदम सिंह दहिया, राजकुमार रिढाऊ, बबीता दहिया, स्वामी जसमेर आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन जजपा में शामिल
गांव जैनपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम मे भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पवन शर्मा ने जजपा का हाथ थाम लिया। इस दौरान बिजेंद्र आंतिल, सुमित राणा, रामकिशन तुषीर, रमेश पहलवान, ओमप्रकाश रसोई, अमित कुमासपुर, काला मुकीनपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed