फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   संशोधित फाइल................ शराब कारोबारी के कार्यालय में डकैती, कैशियर को गोली मारी, 50 लाख कैश बचा

संशोधित फाइल................ शराब कारोबारी के कार्यालय में डकैती, कैशियर को गोली मारी, 50 लाख कैश बचा

Sun, 30 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल................ शराब कारोबारी के कार्यालय में डकैती, कैशियर को गोली मारी, 50 लाख कैश बचा
शराब ठेकेदार के कार्यालय में डकैतों का धावा, कैशियर पर झोंका फायर, लुटने से बचे 50 लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास शराब कारोबारी के कार्यालय में शुक्रवार की रात डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैत कैश वैन और कार्यालय में रखे करीब पचास लाख रुपये लूटने आए थे। जब कामयाबी मिलते नहीं दिखी तो उन्होंने वहां फायरिंग कर दी। फायर लगने से कैशियर घायल हो गया। कैश वैन के भी शीशे टूट गए। सभी डकैत हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। ठेकेदार के कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लोहे का गेट बंद कर लिया। डकैत अपने आपको घिरा महसूस करते हुए घायल कैशियर का पर्स और मोबाइल फोन लेकर फायर करके फरार हो गए। ठेकेदार के बयान पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शराब के एल-1 ठेकेदारों ने आईटीआई चौक के पास अपना कार्यालय बना रखा है। शुक्रवार रात को दो कर्मी बोलेरो गाड़ी में कैश लेकर कार्यालय में पहुंचे। कर्मियों की गाड़ी के अंदर आने के बाद जब चौकीदार गेट बंद करने लगा तो इसी दौरान छह युवक जबरन अंदर आ गए। उनमें से चार के हाथ में पिस्तौल थी। बदमाशों ने अंदर आते ही कर्मियों की बोलेरो गाड़ी के पिछले दरवाजे व शीशे पर दो फायर कर दिए। इसी बीच उन्होंने कैशियर गांव महमूदपुर निवासी अमित से कैश देने को कहा। उसके कैश होने से मना करने पर बदमाशों ने उसके ऊपर गोली चला दी, जो उसके हाथ पर लगती हुई निकल गई। इसी बीच एक कर्मी ने कार्यालय का लोहे का दरवाजा बंद कर लिया। जिससे बदमाश अंदर नहीं घुस सके। बदमाश इस दौरान एक कारिंदे का पर्स व मोबाइल फोन छीन ले गए। पर्स में करीब छह हजार रुपये की नकदी बताई गई है। ठेकेदार गांव पांची निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। हमले में घायल हुए अमित को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कर्मियों की सतर्कता के चलते बोलेरो में रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये व कार्यालय में रखे करीब 45 लाख रुपये बदमाशों के ले जाने से बच गए। पुलिस ने मामले में ठेकेदार बिजेंद्र के बयान पर भादसं की धारा 307, 395, 397 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----
आईटीआई चौक के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई तो एल-1 शराब कार्यालय में एक युवक को गोली मारने व पर्स और मोबाइल लूटने का पता लगा। बदमाशों ने वहां से कैश लूटने का प्रयास किया, लेकिन कैश के बारे में उन्हें पता नहीं लग सका। वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सवित कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed