फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिना अनमुति लगाया जा रहा था रक्तदान शिविर, रूकवाया

बिना अनमुति लगाया जा रहा था रक्तदान शिविर, रूकवाया

Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिना अनमुति लगाया जा रहा था रक्तदान शिविर, रूकवाया
बिना अनमुति लगाया जा रहा था रक्तदान शिविर, रुकवाया
विज्ञापन

-अब रक्तदान शिविर लगाने को स्वास्थ्य विभाग से लेनी होगी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना रक्तदान शिविर लगाए जाने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद विभाग ने मौके पर पहुंच कर शिविर को रद्द कर दिया। टीम ने रक्तदान शिविर लगाने वालों को चेतावनी दी है कि भविष्य में इसके लिए पहले अनुमति अवश्य लें।
रक्तदान के समर्थन में छिड़ी मुहिम की वजह से खुलकर अब लोग रक्तदान कर रहे हैं। इसकी आड़ में कुछ निजी अस्पताल मनमानी कर रहे हैं और कैंप लगाकर गलत तरीके से रक्त एकत्रित करते हैं। फिर इस रक्त को बेच दिया जाता है। इसी तरह का एक कैंप सोनीपत में सामने आया है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली की बहालगढ़ स्थित एक अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। सिविल अस्पताल से रक्त बैंक इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर पहुंचने के बाद उन्होंने कैप के अनुमति के बारे में आयोजक से पूछा, तो उन्होंने बताया कि उनके पास कोई अनुमति पत्र नहीं है। इसके चलते चलते कैंप को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच के बाद ही मिलेगी अनुमति
नियम के अनुसार जिलेभर में कोई भी रक्तदान कैंप लगाने के लिए अनुमति स्वास्थ्य विभाग से लेनी जरूरी है। कई बार बिना मान्यता प्राप्त संस्था कैंप लगा देती हैं। अनुमति लेेने से यह पता लग जाता है कि रक्त का संकलन कौन कर रहा है, वह कहां पर जमा होगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग अनुमति के दौरान इस बात की जांच करेगा कि रक्तदान कैंप का आयोजन करने वाली संस्था पंजीकृत है या नहीं। सभी बातों से संतुष्ट होने के बाद ही अनुमति पत्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनीय रक्त बैंक में दें अपना रक्त
सोनीपत समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला ने बताया कि बिना अनुमति के रक्तदान शिविर लगाने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई कर इस कैंप को रक्त कराया। लोगों को भी जागरूक होना होगा और उन्हीं संस्थाओं के रक्तदान शिविर में रक्तदान को आगे आना होगा जो विश्वनीय हो। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिली हो।

वर्जन
बहालगढ़ स्थित अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंच कर अनुमति के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन आयोजक के पास कोई अनुमति नहीं थी। इसलिए रक्तदान कैंप को रद्द कर दिया गया।
डा.संजय वर्मा, रक्त बैंक अधिकारी, सिविल अस्पताल सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed