{"_id":"682a2d5176ae4b6043005dcf","slug":"100-roadways-buses-went-to-the-function-chandigarh-passengers-faced-problems-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136804-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समारोह में गईं 100 रोडवेज बसें, चंडीगढ़ के यात्रियों को हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समारोह में गईं 100 रोडवेज बसें, चंडीगढ़ के यात्रियों को हुई मुश्किल
Mon, 19 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11: सोनीपत बस अड्डे पर चंडीगढ़ जाने के लिए रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। नई अनाज मंडी में हुए राज्यस्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट समारोह में रोडवेज की 100 बसों को भेजा गया। इसकी वजह से नारनौल व हिसार रूट समेत सभी लोकल रूट बंद रहे। दिल्ली और चंडीगढ़ रूट से 15-15 बसों को हटाया गया। रविवार होने की वजह से यात्रियों की संख्या कम रही जिससे ज्यादा दिक्कत नहीं आई, मगर चंडीगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-अंबाला रूट पर जाने वाले यात्री बस अड्डे पर बसों के आने का इंतजार करते रहे।
राज्यस्तरीय समारोह को लेकर जिलेभर से रोडवेज की 110 बसों का इंतजाम किया गया था। इनमें से 10 बसों को रिजर्व रखा गया था। समारोह को लेकर हरियाणा रोडवेज की ओर से सोनीपत डिपो से 60 और गोहाना सब डिपो से 40 बसों का प्रबंध किया गया था।
रविवार को अवकाश होने और गर्मी अधिक होने की वजह से लोग घरों से कम निकले। चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बस अड्डे पर विभिन्न रूटों पर जाने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। बसों की कमी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।