फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   100 people sick due to eating carrot pudding in marriage at sonipat

सोनीपतः शादी में गाजर का हलवा खाने से 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार, मिष्ठान भंडार पर हंगामा

Sat, 29 Feb 2020 03:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
100 people sick due to eating carrot pudding in marriage at sonipat
मिष्ठान भंडार पर हंगामा करते लोग
शादी समारोह में गाजर का हलवा खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। प्रीतमपुरा की जयग्रीन वाटिका में कुमासपुर की युवती की शादी थी, जहां हलवा खाने से लोग बीमार हुए। बारातियों व मेहमानों को उल्टी हुई तो उनको मुरथल व मुरथल रोड के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से सभी का उपचार करने के बाद छुट्टी कर दी गई। वहीं हलवा बनाने के लिए मावा काठ मंडी के पास स्थित एक मिष्ठान भंडार से लाया गया था। जहां ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम पहुंचकर हंगामा किया। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


कुमासपुर गांव की रहने वाली अनीता की बेटी शीतल की शादी बुधवार को प्रीतमपुरा में जय ग्रीन वाटिका में थी। जहां फरमाणा का जसवीर बारात लेकर आया था जो दिल्ली पुलिस का जवान है। शादी में गाजर का हलवा व सब्जी बनाने के लिए मावा के साथ ही पनीर को सोनीपत में काठ मंडी के पास एक मिष्ठान भंडार से लाया गया था। जहां शादी में गाजर का हलवा और पनीर की सब्जी खाने वाले लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उनको कुछ देर बाद ही उल्टी होने लगी। वहां मेहमानों व बारातियों समेत 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


वहां दुल्हन के यहां आए रिश्तेदार योगेंद्र, सतेंद्र, बंटी, दर्शना, विरेंद्र, जाग्रत, राकेश, मुकेश, रूबी, अनिल, जितेंद्र, दीपा, हर्ष, सुरेश, दीपक, अनिल आदि को उपचार के लिए मुरथल व मुरथल रोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। इन सभी को बुधवार की रात व वीरवार को दिन में छुट्टी दी गई। जिसके बाद शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और वहां मिलावटी मावा व पनीर देने का आरोप लगाया। इसका पता चलने पर पुलिस वहां पहुंच गई और ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के हंगामा करने की जानकारी मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। लोगों ने बताया है कि शादी में मावा व पनीर मिष्ठान भंडार से लिया था। जिससे बने हलवा व सब्जी को खाने से लोग बीमार होने की बात बताई है। इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

- सत्यवान, एसएचओ सिटी थाना।

हमारे पास किसी ने मिलावटी मावा व पनीर की शिकायत नहीं दी है। इस तरह की शिकायत आती है तो दुकान से सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। गांव से गाजर के हलवे के सैंपल भी लेकर जांच कराएंगे।
- राजेंद्र सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed