फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   100 feet high national flag inaugurated at Butana

Sonipat News: बुटाना में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन

Mon, 26 Jan 2026 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
100 feet high national flag inaugurated at Butana
फोटो 14: सोनीपत के गांव बुटाना ​​​​स्थित जनता विद्या भवन परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज
गोहाना। गांव बुटाना स्थित जनता विद्या भवन संस्था में रविवार को 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया गया। यह ध्वज गोहाना तहसील क्षेत्र का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज बताया जा रहा है। ध्वज का उद्घाटन उपायुक्त सुशील सारवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप सांगवान ने की जबकि संस्था के मुख्य संरक्षक जयदीप सांगवान विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय ध्वज पर करीब दो लाख रुपये का खर्च आया है। जयदीप सांगवान ने अपनी माता कमला सांगवान की स्मृति में जरूरतमंद छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की। योजना में छात्राओं की फीस और ड्रेस का खर्च शामिल रहेगा।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अजीत सिंह सांगवान ने कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा करवाने की घोषणा की। कर्मचारियों का रुका वेतन शनिवार को जारी कर दिया गया है। इससे पहले कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन डॉ. रविंद्र सांगवान ने किया। इस मौके पर महिपाल मोर, रामनिवास सांगवान, कृष्ण सांगवान, राजेंद्र कुंडू, दिलीप सांगवान, कुलदीप सांगवान, संजीत नरवाल, सरपंच देवेंद्र, पवन, आजाद, नरेंद्र, राजेश शर्मा, जिला पार्षद विकास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed