फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   100 buses depart for the Nirankari Samagam

Sonipat News: निरंकारी समागम के लिए 100 बसें रवाना, 33 रूटों पर सेवा प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 28 Oct 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
100 buses depart for the Nirankari Samagam
-सोनीपत में 60 और गोहाना से 40 बसें भेजीं, सोनीपत के 20 और गोहाना के 13 रूटों पर संचालन बंद
विज्ञापन

-रोहतक, मेरठ और बड़ौत रूट पर भी बसें कम
-बुधवार को गोहाना से 45 और बसें भेजने का शेड्यूल
-रोडवेज बेड़े में बसों की कमी के बीच श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
फोटो : 05
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत/गोहाना। पानीपत के समालखा क्षेत्र में आयोजित निरंकारी समागम में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसें भेजने का असर आम यात्रियों के सफर पर पड़ने लगा है। मंगलवार को सोनीपत डिपो से 60 और गोहाना सब-डिपो से 40 बसें समागम के लिए रवाना हुईं। इसके चलते सोनीपत में 20 और गोहाना में करीब 13 रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया। रोहतक, मेरठ और बड़ौत रूट पर चलने वाली यात्री बसों की संख्या कम कर दी गई है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
नियमित रूट पर व्यवस्था प्रभावित
निरंकारी समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए रोडवेज की ओर से विशेष बसों का इंतजाम किया गया है। मंगलवार को सोनीपत डिपो से 60 और गोहाना सब-डिपो से 40 बसें भेजी गईं। विशेष सेवा में बसों की तैनाती के कारण नियमित रूटों पर बसों की उपलब्धता घट गई है। सोनीपत में 20 रूटों पर बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रोहतक, मेरठ और बड़ौत रूट पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। बसों की उपलब्धता कम होने से यात्रियों को अपने कामकाज, शिक्षण संस्थानों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गोहाना में 13 रूटों पर संचालन ठप
गोहाना सब-डिपो से करीब 15 रूटों पर बसों का संचालन होता है। मंगलवार को इनमें से करीब 13 रूटों पर बस सेवा पूरी तरह बंद रही। प्रभावित रूटों में जुलाना, सफीदों, गन्नौर, सोनीपत, महम, भिवानी, रोहतक, पानीपत, खानपुर कलां, डेरा ब्यास, खाटूश्याम, हरिद्वार, मथुरा और मुरादाबाद शामिल हैं। सब-डिपो में बसों की कमी के साथ तकनीकी समस्याएं भी परिचालन को प्रभावित कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार गोहाना सब-डिपो के बेड़े में कुल 80 बसें हैं, जिनमें 35 किलोमीटर स्कीम की बसें शामिल हैं। नौ बसें टायर उपलब्ध नहीं होने के कारण खड़ी हैं, जबकि तीन बसें तकनीकी खराबी के चलते वर्कशॉप में हैं। ऐसे में विशेष आयोजन के लिए बसें भेजे जाने से नियमित सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गोहाना से 45 और बसें भेजने का शेड्यूल
रोडवेज अधिकारियों ने निरंकारी समागम के लिए बुधवार तक विशेष बसें भेजने का शेड्यूल बनाया है। इसके तहत बुधवार को गोहाना से 45 बसें और भेजी जाएंगी। ऐसे में नियमित रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है। यात्री भूपेंद्र, सुनील, कर्मचंद का कहना है कि पहले से ही बसों की संख्या जरूरत के मुकाबले कम है। विशेष आयोजनों के लिए बड़ी संख्या में बसें भेजे जाने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने यात्रियों की संख्या के अनुपात में रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई, ताकि विशेष आयोजनों के दौरान भी आम लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।

मुख्यालय के शेड्यूल के अनुसार भेजी जा रही बसें
निरंकारी समागम के लिए मुख्यालय की ओर से बसें भेजने का शेड्यूल जारी किया गया है। इसी के अनुसार बसें भेजी जा रही हैं। दैनिक यात्रियों के लिए भी बसों की व्यवस्था करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
सतीश कुमार, डीआई बस अड्डा गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed