{"_id":"66a42db1065e8079fa0cf7e4","slug":"100-anganwadi-centers-will-be-upgraded-to-nand-ghar-sonipat-news-c-197-1-snp1008-121992-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 100 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे नंद घरों में अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 100 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे नंद घरों में अपग्रेड
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में एमओयू के साथ उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व फाउंडेशन के पदाधिकारी।
सोनीपत। वेदांता ग्रुप की परोपकारी शाखा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने शुक्रवार को प्रशासन के साथ जिला के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घरों में अपग्रेड करने के लिए ओएमयू हस्ताक्षर किया। इस दौरान फाउंडेशन से ध्रुव मुखर्जी ने उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार से मिलकर यह ओएमयू हस्ताक्षर किया। जिस पर उपायुक्त ने वेंदाता ग्रुप का आभार जताया।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि नंद घर वेदांता व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के बीच एक सहयोगी परियोजना है। नंद घर परियोजना एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत कार्यरत आंगनबाड़ियों का आधुनिकीकरण करती है। इसमें बुनियादी ढांचे में सुधार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गांव हसनपुर स्थित नंद घर हरियाणा का एकमात्र नंद घर है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व पीओ आईसीडीएस प्रवीण कुमारी मौजूद रही।
नंद घर में रह सकेंगे 50 बच्चे
यह नंद घर आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे, जहां दिन में करीब 50 बच्चे रह सकेंगे। नंद घरों में ई-लर्निंग के लिए टेलीविजन, विश्वसनीय बिजली के लिए सौर पैनल, शुद्ध पेयजल व स्वच्छ शौचालयों जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि समग्र विकास के अवसरों, स्वास्थ्य, शिक्षा व सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करके महिलाओं और बच्चों के जीवन में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
यह रहेंगी प्रमुख विशेषताएं
-आधुनिक श्नेल प्रौद्योगिकी का उपयोग कर नंद घर निर्मित किए जाएंगे, जो भूकंप प्रतिरोधी व अग्निरोधी होंगे।
-मौजूदा आंगनबाड़ी संरचनाओं का नवीनीकरण व पुन: डिजाइन कर उन्हें नंद घरों में परिवर्तित किया जाएगा।
-नंद घरों में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए बिजली कनेक्शन के साथ सोलर पैनल भी लगाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र में शुद्घ पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ स्वच्छ शौचालय का भी निर्माण करवाया जाएगा।
-नंद घरों में बच्चों के लिए वैज्ञानिक पाठ्यक्रम के माध्यम से ई-लर्निंग की व्यवस्था की जाएगी।