फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 thousand rupees by cheating friend's photo on WhatsApp

Sonipat News: व्हाट्स एप पर दोस्त का फोटो धोखे से डलवाए 10 हजार रुपये

Mon, 20 Mar 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees by cheating friend's photo on WhatsApp
सोनीपत। अशोक विहार के रहने वाले व्यक्ति के व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर धोखाधड़ी से 10 हजार रुपये डलवाने का मामला सामने आया है। ठग ने जिस व्हाट्सएप से संदेश भेजा उस पर पीड़ित के दोस्त का फोटो लगा था।
विज्ञापन

अशोक विहार निवासी अरुण ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि देवेंद्र मेहला उनके दोस्त हैं। उनके व्हाट्स एप पर 26 फरवरी को एक नंबर से संदेश आया। भेजने वाले ने डीपी पर उनके दोस्त देवेंद्र मेहला का फोटो लगा रखा था। उन्हें लगा कि उनके दोस्त संदेश भेज रहे हैं। उसने 10 हजार रुपये की मांग की, जिस पर उसके दिए नंबर पर उन्होंने 10 हजार रुपये भेज दिए। उसके बाद फिर मैसेज आया कि कुछ पैसे और भेज दो। वह शाम को दे देगा। उन्होंने पैसे भेजने से मना कर दिया। शाम तक जब देवेंद्र रुपये लेकर नहीं आया तो उसने दोनों नंबर पर कॉल की। नंबर बंद मिले तो वह अपने दोस्त के घर पहुंच गया। जहां पर देवेंद्र ने बताया कि उनके नाम से व्हाट्सएप पर आईडी बना व उनका फोटो लगा धोखाधड़ी कर रुपये मांगे जा रहे है। अन्य के पास भी संदेश आया है। जिस पर उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed