{"_id":"66de3657432fde35ab09a2e4","slug":"10-people-including-bike-riding-couple-injured-in-auto-collision-sonipat-news-c-17-rtk1043-500291-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दंपती समेत 10 लोग घायल
Mon, 09 Sep 2024 05:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। काहनी रोड पर बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में बाइक सवार दंपती, उनके दाे बच्चे समेत ऑटो में बैठे छह यात्री घायल हो गए। आरोपी चालक ऑटो को सीधा कर फरार हो गया। बाइक सवार ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सोनीपत के गांव मोई हुड्डा निवासी सुमित ने बताया कि वे रोहतक में रहते हैं। 3 सितंबर को वह बेटी (3) वंशिका, बेटे लिवयांश (2) और पत्नी प्रीति के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। काहनी मोड़ पर पहुंचे तो गुहाना की तरफ से एक ऑटो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे ऑटो पलट गया। हादसे में उन चारों के अलावा ऑटो में सवार छह यात्री भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ऑटो को सीधा किया तो चालक फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन