{"_id":"5e50297e8ebc3ef41261ec1e","slug":"10-lakh-fraud-in-the-name-of-job-in-railway-sonipat-news-rtk5434476118","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी का आरोप
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जानकारी देता किसान।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव हुल्लाहेड़ी के किसान ने उसके बेटे को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक महिला व उसके रिश्तेदार ने उसे झांसे में लेकर ठगी की है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी व गृह मंत्री के साथ ही सीएम विंडो को भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हुल्लाहेड़ी के सतपाल ने एसपी कार्यालय, सीएम विंडो व गृह मंत्री के नाम भेजी शिकायत में बताया कि वह किसान है। उसकी जान पहचान एक महिला से थी। महिला ने उसे कहा था कि वह उसके बेटे विकास को रेलवे में सी क्लास की नौकरी दिलवा सकती है। उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उसके बेटे को नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये ले लिए।
पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उसके बेटे को जून 2018 में नियुक्ति पत्र दे दिया और लखनऊ में ट्रेनिंग करवा दी। बाद में उन्हें पता लगा कि उनके साथ ठगी की गई है। उन्होंने एक माह पहले मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय, सीएम विंडो व गृह मंत्री को शिकायत भेजी है। किसान ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
मामले को लेकर डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले में जांच कर जल्द सच्चाई का पता लगाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी।