फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 express trains will be canceled on Delhi-Ambala route for half of September, operations of many affected

दिल्ली-अंबाला रूट:आधा सितंबर रद्द रहेंगी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें, कई का संचालन प्रभावित; यात्रीगण कृपया ध्यान दें

Thu, 29 Aug 2024 10:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 29 Aug 2024 10:40 AM IST
सार

रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुंबई से अमृतसर रूट पर चलने वाली दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11057) को 3 से 15 सितंबर व अमृतसर से मुबंई रूट की दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11058) को 6 से 18 सितंबर तक रद्द किया है।

विज्ञापन
10 express trains will be canceled on Delhi-Ambala route for half of September, operations of many affected
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य किए जाएंगे। ऐसे में सितंबर का करीब आधा माह दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली करीब 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। साथ ही कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते एक्सप्रेस ट्रेनें 12 से 14 दिन तक रद्द की गई हैं। कई गाड़ियों के संचालन में बदलाव किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द व आवागमन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुंबई से अमृतसर रूट पर चलने वाली दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11057) को 3 से 15 सितंबर व अमृतसर से मुबंई रूट की दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11058) को 6 से 18 सितंबर तक रद्द किया है। दादर एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:44 बजे व शाम को 6:54 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। वहीं, खजुराहो-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11841) 5 से 16 सितंबर और गीता जयंती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11842) 6 से 17 सितंबर तक रद्द रहेगी। गीता जयंती एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 9:48 बजे व शाम को 4:53 बजे ठहराव निर्धारित है।
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ. आंबेडकर नगर से कटरा रूट पर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12919) 4 से 16 सितंबर और मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12920) 6 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी। मालवा एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 5:09 बजे व शाम को 7:04 बजे ठहराव निर्धारित है। वहीं, आगरा से होशियारपुर रूट पर चलने वाली होशियारपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11905) 4 से 17 सितंबर और (ट्रेन संख्या 11906) 5 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी। गोवा संपर्क क्रांति (ट्रेन संख्या 12449) 10-11 व 17-18 सितंबर को चार दिन और (ट्रेन संख्या 12450) 7, 9, 14 व 16 सितंबर को चार दिन रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव
झेलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11078) का 16 सितंबर को जम्मूतवी से 230 मिनट की देरी से संचालन किया जाएगा। सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12715) का 16 सितंबर को हजूर साहिब नादेड़ से 270 मिनट की देरी से परिचालन होगा। सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12716) का 6-7 सितंबर को अमृतसर से 180 मिनट, 8 से 11 सितंबर को 90 मिनट, 12 से 15 सितंबर को 180 मिनट और 16 को 90 व 17 सितंबर को 150 मिनट की देरी से संचालन किया जाएगा।


रेलवे दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच सितंबर माह में रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य किए जाएंगे। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें करीब 12 से 14 दिन तक रद्द रहेंगी। साथ ही कई गाड़ियों के समय में बदलाव किया जाएगा। यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed