फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 days have passed since Geeta Jayanti but still no cleaning has been done, players are upset

Sonipat News: गीता जयंती के दस दिन बीते फिर भी नहीं हुई सफाई, खिलाड़ी परेशान

Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
10 days have passed since Geeta Jayanti but still no cleaning has been done, players are upset
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम के मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी व फैला कूड़
सोनीपत। जिले में गीता जयंती महोत्सव के दस दिन बीतने के बाद भी गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम में सफाई नहीं हो सकी है। मैदान पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल विभाग ने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कराने के लिए पत्र लिखा, लेकिन कर्मियों की हड़ताल इसमें बाधा बन गई। अब तीन दिन पहले हड़ताल खत्म होने पर भी सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



सुभाष स्टेडियम में 9 से 11 दिसंबर तक जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न विभागों व संस्थानों ने अपनी स्टॉल लगाई थी। गीता जयंती तो 11 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन उसके बाद गंदगी के निशान अब भी मैदान पर हैं। इसके कारण मैदान पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। मैदान पर कई जगह पर थैली, डिस्पोजल व गंदगी बिखरी पड़ी है। खेल विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम को सफाई के लिए दो बार पत्र लिखा है, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम के सफाई कर्मचारी 9 दिसंबर को हड़ताल पर थे। शहर के कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने के कारण से हड़ताल पर थे। सफाई कर्मचारियों ने 18 दिसंबर को हड़ताल समाप्त कर दी थी। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब मैदान में सफाई होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन


मैदान पर सुबह-शाम खिलाड़ी करते हैं अभ्यास

सुभाष स्टेडियम के मैदान पर रोजाना सुबह-शाम करीब 60 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए अभ्यास करने आते हैं। मैदान में कूड़ा फैला होने के कारण कई दिनों तक खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित रहा। खिलाड़ियों ने अपने अभ्यास के स्थान को स्वयं साफ किया है। मैदान में हैंडबॉल, खो-खो, वालीबॉल व एथलेटिक्स के खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed