फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   10 cheaters caught in 12th Geography exam, two invigilators relieved

Sonipat News: 12वीं के भूगोल की परीक्षा में पकड़े 10 नकलची, दो पर्यवेक्षक किए भारमुक्त

Mon, 18 Mar 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Mar 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
10 cheaters caught in 12th Geography exam, two invigilators relieved
सोनीपत/गोहाना। सख्ती के बाद भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 12वीं कक्षा की भूगोल विषय की परीक्षा में फ्लाइंग दस्तों नकल के 10 मामले पकड़े। यह सभी मामले गोहाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल कलां-2 के परीक्षा केंद्र से पकड़े गए। अधिकारियों ने एक ही परीक्षा केंद्र में नकल के मामले आने पर सभी नकलचियों के यूएमसी बनाए और दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए बोर्ड की तरफ से व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा को लेकर जिले में 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर बाह्य हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। इसके बाद भी नकल के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा का भूगोल विषय का पेपर दिया। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ता ने जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गोहाना के भैंसवाल कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। वहीं उप मंडल उड़नदस्ता गोहाना की टीम ने भी इस केंद्र का निरीक्षण करते हुए अनुचित साधन के नौ मामले पकड़े। टीम ने सभी के यूएमसी बनाए। वहीं पर्यवेक्षक अनिल कुमार व महेश दत्त को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
12वीं कक्षा के भूगोल विषय के पेपर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवाल कला-2 में नकल के 10 मामले सामने आए हैं। सभी के यूएमसी बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार मुक्त किया गया है। बोर्ड परीक्षा में नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल के मामले रोकने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है।-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed