{"_id":"5e25fb898ebc3e4b180589d2","slug":"1-12-lakhs-cheated-by-falsely-implicating-the-tower-sonipat-news-rtk5382862155","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगाने का झांसा देकर व्यक्ति से 1.12 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर लगाने का झांसा देकर व्यक्ति से 1.12 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई/सोनीपत। गांव मुकिनपुर में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर व्यक्ति से 1.12 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। जब व्यक्ति को ठगी का पता लगा तो उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यक्ति की पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर राई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव मुकिनपुर की रहने वाली रमेश देवी ने डीएसपी को शिकायत दी कि उसके पति सतीश ने कुछ दिन पहले मोबाइल टॉवर लगवाने का इश्तहार देखा था। जिस पर उसके पति ने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने उसके पति से कहा कि वह जमीन के कागजात, फोटो, पहचान पत्र व बैैंक पासबुक उनके पास भेज दो। साथ ही उस व्यक्ति ने एक बैंक खाता नंबर भी दिया और उसने चार्ज के नाम पर उसमें 3250 रुपये डलवा दिया। उसके बाद किसी विकास जैन ने उनसे बातचीत की और उससे 18800 रुपये हरियाणा टैक्स के रूप में जमा करवाने को कह दिए। जिस पर 17 दिसंबर, 2019 को पैसे जमा करा दिए। बाद में एक दिन बाद किसी जगदंबा प्रसाद ने फोन कर कहा कि आपका खाता नंबर सेविंग है। जिसके चलते उसने भी अपने खाते में 32500 रुपये जमा कराने को कह दिया। उसने यह राशि टावर की एलआईसी कराने के नाम पर मांगी थी। इसके बाद 20 दिसंबर, 2019 को किसी अनिल शर्मा ने उसके पास फोन किया। उसने भी 57600 रुपये एक खाते में डलवा लिए। उसके बाद किसी आदित्य गोयल ने बात की और कहा कि टॉवर लगाने का सामान दो गाड़ियों में भरवा दिया है। उसने सामान भेजने के नाम पर उससे 27800 रुपये की मांग की। जिस पर उसके पति ने मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने कहा कि वह पैसे नहीं भेजेगा तो टावर नहीं लग सकेगा। जिस पर उसके पति को ठगी का पता लगा। जिसके बाद उसके पति डिप्रेशन में आ गए। वह बीमार हो गए। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। उन्होंने जब आरोपियों से बात कर उनके पैसे वापस देने को कहा तो पैसे नहीं दिए गए। जिस पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
टावर लगाने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। लोगों को भी इस तरह के झांसे में आकर अपना पैसा फंसाने से बचाना चाहिए।
विज्ञापन
-अशोक कुमार, थाना प्रभारी राई।