{"_id":"6872411f93aed8a18205e7eb","slug":"six-people-injured-in-fight-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: जवाहर चौक में भिड़े दो पक्ष, खूब बरसाए ईंट-पत्थर, छह लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: जवाहर चौक में भिड़े दो पक्ष, खूब बरसाए ईंट-पत्थर, छह लोग हुए घायल
Sat, 12 Jul 2025 04:34 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 04:34 PM IST
सार
दो पक्षों की लड़ाई में छह लोगों के घायल होने की जानकारी है। पड़ोसी परिवारों ने एक-दूसरे पर ईंटें-पत्थर बरसाए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
दो पक्षों की लड़ाई में छह लोग हुए घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के जवाहर चौक के पास दो पक्षों में गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शनिवार सुबह विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी परिवारों ने एक-दूसरे पर ईंटें-पत्थर बरसा दिए। इसमें दोनों पक्षों के छह लोगों को चोटें लगी हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
दोनों परिवार कबाड़ बचेने का करते थे काम
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। दोनों ही परिवार कबाड़ बेचने का काम करते हैं। घायलों में पहले पक्ष के जितेंद्र, ममता और सोनू शामिल है। दूसरे पक्ष में सुमित, मनीषा और रजनी है। घायल जवाहर चौक के पास निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। उनकी गली में कभी उनकी तो कभी पड़ोसी की कबाड़ की गाड़ी खड़ी रहती है। गली छोटी है इसलिए गाड़ी खड़ी होने पर आवाजाही में दिक्कत होती है।
सामने आया वीडियो
इसी बात को लेकर पहले भी कई बार पड़ोसी परिवार कहासुनी कर चुका है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी गाड़ी के विवाद में ही सुमित व उसके परिवार पर ईंटें-पत्थर बरसाने के आरोप लगाए हैं। मामले की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: केस में फंसाने का डर दिखाकर एसीबी ने रीडर के खिलाफ दर्ज किया मामला, डीएसपी की भूमिका भी संदिग्ध