{"_id":"e63af8daa71fce8e6a88cca34534379f","slug":"six-lane-highway-hitch-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स लेन हाईवे की अड़चन दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स लेन हाईवे की अड़चन दूर
अमर उजाला पलवल
Updated Mon, 06 Jan 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर जल्द ही लोग वाहन से फर्राटा भरते नजर आएंगे। चार से छह लेन करने का काम तेजी से देखा जा रहा है।
दिल्ली की सीमा पर किलोमीटर नंबर 20.50 से शुरू होकर आगरा मेें सिकंदरा के निकट किलोमीटर नंबर 199.60 तक यह हाईवे करीब 180 किलोमीटर लंबा है। इस 180 किलोमीटर लंबे हाईवे को छह लेन का बनाने का प्रारूप गत वर्ष ही तैयार कर लिया गया था। इसके चलते गत वर्ष अक्टूबर माह में ही पलवल जिले में हाईवे को छह लेन का बनाने के लिए कार्य शुरू हो चुका था।
लेकिन अब जिले में पलवल से होडल के बीच हाईवे से पेड़ों को काटा जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का करने में सबसे बड़ी अड़चन पेड़ों की कटाई की आ रही थी, जिसे गत वर्ष पूरा कर लिया गया। 180 किलोमीटर की दूरी में करीब एक लाख पेड़ों की कटाई की अनुमति जैसे ही वन विभाग से मिली, वैसे ही पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। जिला पलवल में हाईवे से जितने पेड़ काटे गए उतने ही पेड़ मेवात जिले में लगाए गए हैं।