फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Zilla Parishad chairman's election tomorrow, political parties engaged in setting up their equation

Sirsa News: जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव कल, अपने समीकरण बैठाने में जुटे राजनीतिक दल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad chairman's election tomorrow, political parties engaged in setting up their equation
सिरसा। जिला परिषद, ब्लॉक समिति चुनाव के बाद अब प्रधान और उपप्रधान के लिए चुनाव निर्धारित हो चुका है। चेयरमैन पद पर कब्जा के लिए जहां एक ओर इनेलो दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा, आम आदमी पार्टी के भी अपने समीकरण हैं। यही स्थिति ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लेकर है। सभी पार्षदों को रूठने-मनाने का सिलसिला खूब चल रहा है। अपने पक्ष में करने के लिए लाखों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। पार्टियों की ओर से अपने पार्षदों को काबू में रखने के लिए सैर सपाटा के साथ-साथ अन्य तरीके अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसी दिन सभी पार्षदों को कार्यभार भी सौंपा जाएगा, हालांकि शपथ हो चुकी है। 23 दिसंबर को जिला परिषद और बड़ागुढ़ा पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान के लिए चुनाव होगा। बैठकों का दौर चल रहा है। हर पार्टी अपने चेयरमैन के लिए कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जीत के लिए बैठाए जा रहे समीकरण, इनेलो हावी
जिला परिषद में इस समय इनेलो के पास सबसे ज्यादा 10 पार्षद हैं जबकि एक समर्थित के भी होने का दावा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पास 6 सीटें हैं। जिला परिषद की बात करें तो पार्टी चिह्न पर इस बार इनेलो, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार उतारे। इनेलो के 10 जीतकर आए, जबकि आम आदमी पार्टी के 6 पार्षद हैं। भाजपा के चुनाव चिह्न पर एक भी जीतकर नहीं आया। भाजपा नेताओं का दावा है कि उनके पास छह पार्षद समर्थित हैं। अगर समर्थित पार्षदों की बात करें तो इस समय इनेलो के 10 पार्षदों के अलावा 2 आजाद हैं, दो जेजेपी, दो भाजपा और दो ही पार्षद कांग्रेस समर्थित हैं। ऐसे में पेंच फंसा है कि ये सब किस ओर जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि जिला परिषद के लिए वोट की एवज में लाखों रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये ... किस वार्ड से कौन रहा विजेता
जोन नंबर विजेता पार्टी
01 गुरचरण सिंह आप
02 सोनिया रानी इनेलो
03 नरेश भाटी इनेलो
04 ओम प्रकाश आजाद
05 राजबीर कौर आप
06 करण चौटाला इनेलो
07 मनजीत कौर आप
08 गुरभेज सिंह आप
09 संतोष गोदारा आजाद
10 अभय सिंह खोड इनेलो
11 सुभद्रा इनेलो
12 नंद लाल बैनीवाल आजाद
13 संतोष बैनीवाल इनेलो
14 राकेश सिंवर इनेलो
15 कर्मजीत कौर आजाद
16 गुरदेव सिंह इनेलो
17 मीना रानी आजाद
18 राजेंद्र सिंह आजाद
19 प्रीतपाल कौर इनेलो
20 अनु देवी इनेलो
21 गुरप्रीत सिंह इनेलो
22 जसदेव सिंह आप
23 बलविंद्र कौर आजाद
24 संदीप कौर आप
चुनाव का शेड्यूल
जिला परिषद के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद मोहन शर्मा की अध्यक्षता में होगा।
पंचायत समिति बडागुढा में प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कालांवाली की अध्यक्षता में होगा।
पंचायत समिति नाथूसरी चोपटा के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 23 दिसंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम सिरसा की अध्यक्षता में होगा।
पंचायत समिति ओढां के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 26 दिसंबर को प्रात: 11 बजे एसडीएम कालांवाली की अध्यक्षता में होगा।
पंचायत समिति रानियां के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 26 दिसंबर को प्रात: 11 बजे एसडीएम ऐलनाबाद की अध्यक्षता में होगा।
पंचायत समिति सिरसा के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 26 दिसंबर को प्रात: 11 बजे एसडीएम सिरसा की अध्यक्षता में होगा।
पंचायत समिति डबवाली के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 27 दिसंबर को प्रात: 11 बजे एसडीएम डबवाली की अध्यक्षता में होना है।
पंचायत समिति ऐलनाबाद के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 27 दिसंबर को प्रात: 11 बजे एसडीएम ऐलनाबाद की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed