{"_id":"691b6944742e7ef6e7059bee","slug":"youth-should-leave-mobile-phones-and-addiction-behind-and-shape-their-future-in-sports-national-kabaddi-competition-in-sirsa-on-november-29-30-sirsa-news-c-128-1-sir1002-147846-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मोबाइल और नशे की लत को छोड़ खेलों में भविष्य संवारें युवा, सिरसा में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 29-30 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मोबाइल और नशे की लत को छोड़ खेलों में भविष्य संवारें युवा, सिरसा में नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता 29-30 नवंबर को
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा स्पोर्ट्स एंड फिटनेस फाउंडेशन की ओर से मोबाइल लत छुड़वाएं, नशे व फास्टफूड से बचाएं, बच्चों को खेलों की ओर लाएं अभियान के तहत नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है।
सेवानिवृत्त अनिल कुंडू ने जिलावासियों से अपील की कि वे इस प्रयास में अधिक से अधिक सहयोग करें, ताकि सिरसा के युवा मोबाइल और नशे के बजाय खेलों में अपना भविष्य संवारें और सिरसा का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। प्रतियोगिता 29 और 30 नवंबर को बेगू रोड स्थित वीटा मिल्क प्लांट के पास कबड्डी मैदान में होगी।
नेशनल कबड्डी खिलाड़ी व कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में 65, 45 और 32 किलोग्राम भार वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। 65 किलोग्राम में प्रथम टीम को 21 हजार रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये, 45 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम टीम को 7100 रुपये व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 32 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम टीम को 5100 रुपये और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बेस्ट रेडर और कैचर को 1,100-1,100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बेटियों के लिए 100 मीटर दौड़ भी करवाई जाएगी और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कोच देवेन्द्र, नवीन तागड़ा, राजकुमार, गुरप्रीत सिंह, जसदीप सिद्धू, सूरज प्रकाश, कोच गोल्डी माैजूद रहे।