{"_id":"66f1af7e3a0378bcbf090ed3","slug":"youth-from-punjab-dies-of-drug-overdose-in-rodi-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126191-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोड़ी में पंजाब के युवक की नशे के ओवरडोज से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोड़ी में पंजाब के युवक की नशे के ओवरडोज से मौत
Mon, 23 Sep 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
शव को लेकर जाते हुए परिजन। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोड़ी कस्बे में रविवार देर शाम को बठिंडा के गांव कमालू के 20 वर्षीय युवक जगतार सिंह का शव मिला। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। सूचना मिलने पर युवक को परिजन सिरसा पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता बलवीर सिंह उर्फ वीरा ने बताया कि वह बठिंडा के गांव कमालू का रहने वाला है। उसके दो लड़के हैं। वे अकसर डेरा सच्चा सौदा में सेवा करने के लिए आते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा जगतार सिंह 21 सितंबर को घर से डेरा सच्चा सौदा सेवा करने की बात कहकर निकला था। 22 सितंबर की देर शाम को फोन पर सूचना मिली कि जगतार सिंह का शव रोड़ी के पुरानी नहर की पटरी पर पड़ा है। उसने नशे की ओवरडोज ले ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता बलवीर सिंह ने बताया कि जगतार सिंह नशे का आदी था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
रोड़ी में नशे से कई युवाओं की हो चुकी है मौत
सिरसा के रोड़ी कस्बा पंजाब सीमा से लगता है। कस्बे के युवाओं को नशे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसे में कई युवाओं की नशे के कारण मौत हो चुकी है। चुनाव में भी नशे का मुद्दा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार नशे को लेकर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई है। भले ही पुलिस बड़े-बड़े दावे कर रही हो। रोड़ी क्षेत्र में चिट्टा , मेडिकल नशे की आपूर्ति ज्यादा है।