{"_id":"660d03add90b3b69a202458c","slug":"youth-from-nayuli-kalan-of-hisar-arrested-with-heroin-in-sirsa-police-took-action-while-patrolling-bus-stand-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: हेरोइन के साथ हिसार के न्यौली कलां का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बस स्टैंड पर गश्त के दौरान की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: हेरोइन के साथ हिसार के न्यौली कलां का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बस स्टैंड पर गश्त के दौरान की कार्रवाई
Wed, 03 Apr 2024 12:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:52 PM IST
सार
सिरसा पुलिस बस स्टैंड पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान एक नौजवान युवक पुलिस को रात के समय बस स्टैंड की ओर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिरसा में हिसार के गांव न्यौली कलां निवासी अशोक कुमार नाम युवक को पुलिस ने सिरसा बस स्टैंड पर 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सप्लायर व युवक दोनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम सिरसा बस स्टैंड पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इस दौरान एक नौजवान युवक पुलिस को रात के समय बस स्टैंड की ओर पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और तेजी से बस स्टैंड की ओर जाने लगा। पुलिस टीम को युवक पर शक हुआ। टीम ने युवक को रोकर पूछताछ की। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अशोक उर्फ बिट्टू है और वह न्यौली कलां हिसार का रहने वाला है।
विज्ञापन
रात के समय वह कहां से आया है और कहां जा रहा है आदि सवालों का वह संतोषजक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी की मौके पर बुलाकर युवक की तलाशी ली तो अशोक कुमार उर्फ बिट्टु की जींस की जेब से एक पारदर्शी लिफाफे में हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन 200 ग्राम था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अशोक कुमार ने बताया कि उसने हेरोइन कर्ण पुत्र वेदप्रकाश निवासी हाउसिंग बोर्ड सिरसा से खरीद कर लाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मादक अधिनियम के तहत अशोक कुमार व कर्ण दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन