फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth dies in collision between two vehicles

Sirsa News: दो गाड़ियों की भिड़ंत में युवक की मौत

Wed, 03 Apr 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in collision between two vehicles
सिरसा। गांव संघर सरिस्ता मोड़ के निकट दो गाड़ियों की टक्कर में एक गाड़ी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुचान निवासी जसपाल ने बताया कि उसका भाई गुरदीप सिंह व उसकी पत्नी गुरमीत कौर गाड़ी लेकर पंजाब में गए हुए थे। 1 अप्रैल की शाम को वे गाड़ी में वापस आ रहे थे। संघर सरिस्ता मोड़ के निकट क्रॉसिंग पर जब उसके भाई ने गाड़ी को मोड़ा तो फतेहाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके भाई की गाड़ी टक्कर दे मारी। जिससे गाड़ी पलट गई। टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक मौके से भाग गया। गाड़ी में सवार उसके भाई गुरदीप सिंह उसकी पत्नी गुरमीत कौर व चालक राजेंद्र को काफी चोटें आई। आसपास के लोगों ने आकर सभी घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गुरदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed