{"_id":"62449887707f4546e50cc8af","slug":"youth-dies-due-to-drug-overdose-family-filed-a-case-sirsa-news-hsr627889251","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने दर्ज करवाया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने दर्ज करवाया मुकदमा
विज्ञापन
सिरसा। नशे की अत्यधिक डोज से गांव तरखानवाला थाना रामा जिला भटिंडा निवासी निवासी एक युवक की मौत हो गई। दवाई लेने के लिए घर से निकला युवक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव देसुजोधा के ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर डबवाली अस्पताल पहुंचकर शव की शनाख्त की। इस संबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में कौर सिंह निवासी गांव तरखानवाला थाना रामा जिला भटिंडा ने बताया कि उसका लड़का दलजीत सिंह उर्फ दली शादीशुदा है तथा उसके तीन माह की एक पुत्री है। दलजीत सिंह पिछले कुछ समय से नशा करने का आदी हो गया था। इस बारे में परिजनों के पूछने पर दलजीत सिंह ने बताया था कि गांव देसूजोधा का भूपेंद्र सिहं उर्फ भिंदा, राजा सिंह, गगनदीप सिंह उर्फ गंजा, अमर सिंह, हैप्पी सिंह व सिकंदर सिंह नशीला पदार्थ देते हैं। इनसे दलजीत सिंह ने भी कई बार नशीला पदार्थ लिया है। कौर सिंह ने शिकायत में बताया कि परिवार के सदस्यों ने गांव देसूजोधा में जाकर उपरोक्त सभी व्यक्तियों से उसके पुत्र को नशीला पदार्थ नहीं देने की बात कही थी। 29 मार्च को दलजीत सिंह अपनी बाइक पर गांव पक्का से अस्पताल से दवाई लेने के लिए गया था। जब शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसकी फोटो जब उन्होंने एक सोशल मीडिया ग्रुप में देखी तो वे देसूजोधा गांव पहुंचे। वहां गांव वालों ने बताया की एक युवक की नशे की डोज ज्यादा लेने से मौत हो गई है। बुधवार को परिवार के सदस्य डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचे और शव की शनाख्त की। मृतक के पिता कौर सिंह ने पुलिस को भूपेंद्र सिहं उर्फ भिंदा, राजा सिंह, गगनदीप सिंह उर्फ गंजा, अमर सिंह, हैप्पी सिंह व सिकंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। डबवाली शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बालाराम कर रहे हैं।