Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chhath poojan

Sirsa News: उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे की सुख-समृदि्ध की कामना

Tue, 17 Nov 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 17 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
chhath poojan
सिरसा। उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हुई छठव्रती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोक आस्था, संयम और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ का सोमवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधि-विधान से समापन हो गया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य देने के बाद, सोमवार भोर से ही व्रती और उनके परिजन सिरसा मेजर नहर स्थित दिल्ली पुल छठ घाट पर जुटने लगे थे।
ठंड के बावजूद व्रतियों ने नहर के शीतल जल में खड़े होकर भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा की। वातावरण में धुएं और धुंध के कारण सुबह करीब सात बजे सूर्यदेव की पहली किरण प्रकट हुई।
विज्ञापन

घाट जय छठी मैया और ओम सूर्याय नमः के जयकारों से गूंज उठा। व्रतियों ने बांस के सूप और दउरा में सजे ठेकुआ, ऋतु फल, नारियल, गन्ना व अन्य पारंपरिक पूजन सामग्री के साथ सूर्यदेव को उषा अर्घ्य अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा संपन्न होने के बाद व्रतियों ने करीब 36 घंटे से चले आ रहे कठिन निर्जला उपवास का पारण किया। उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य व संतान की दीर्घायु की मंगलकामना की।
इससे पूर्व रविवार रात भर नहर किनारे श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और छठी मैया के पारंपरिक लोकगीतों का गायन किया गया। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि छठ महापर्व विश्व का एकमात्र अनूठा अनुष्ठान है।
उन्होंने बताया कि उदयाचलगामी और अस्ताचलगामी सूर्य की समान श्रद्धा से आराधना की जाती है। वैदिक परंपरा में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता, ऊर्जा और जीवन का आधार माना गया है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार और जीवन के हर चक्र को सम्मान देने की शिक्षा देता है।
पंडित कैलाश शर्मा के अनुसार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देना जीवन के अनुभवों के प्रति कृतज्ञता और विनम्रता का प्रतीक है। वहीं, उगते सूर्य की उपासना नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता के स्वागत का संदेश देती है। छठ महापर्व में शनिवार को खरना के प्रसाद ग्रहण के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास शुरू हो गया था। इस दौरान व्रतियों ने अन्न और जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की।

रविवार को संध्या अर्घ्य और सोमवार सुबह उषा अर्घ्य तक यह साधना निरंतर जारी रही। सूर्यदेव को अर्घ्य देने और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात व्रतियों ने अदरक और गुड़ का प्रसाद ग्रहण कर अपना कठिन व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed