{"_id":"6a1dc0fff36c14c3f20520ab","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1010-159353-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अनियंत्रित बाइक कंबाइन से टकराई चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अनियंत्रित बाइक कंबाइन से टकराई चालक की मौत
Mon, 01 Jun 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव करीवाला में रविवार देर रात 11 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कंबाइन के कटर से टकरा गई। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक की पहचान गांव करीवाला निवासी 46 वर्षीय हरपाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में हरपाल के भाई किरणदीप ने बताया कि हरपाल सिंह खेती-बाड़ी का कार्य करता था। रविवार रात करीब 11 बजे गांव दमदमा की ओर से अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान हरपाल सिंह की बाइक अनियंत्रित होकर गांव करीवाला में सड़क से नीचे वेल्डिंग की एक दुकान के आगे पड़े कंबाइन के कटर से जा टकराई। इससे हरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि हरपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हरपाल के भाई किरण दीप के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।