{"_id":"69a0a8fa2fd926a0040f3648","slug":"youth-died-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1005-153749-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार पेड़ से टकराकर पलटी माखोसरानी के युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार पेड़ से टकराकर पलटी माखोसरानी के युवक की माैत
Fri, 27 Feb 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
मृतक अजय कुमार,
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी में सड़क हादसे में बुधवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान गांव माखोसरानी के अजय कुमार के रूप में हुई है। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव माखोसरानी निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार अपने दोस्त की गाड़ी मांगकर अपने दूसरे साथी को गांव शाहपुरिया छोड़ने के लिए गया हुआ था। शाहपुरिया से लौटते वक्त गाड़ी अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकरा गई और तीन-चार बार पलट गई। इससे अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अजय अविवाहित है।
इस संबंध में एसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि माखोसरानी और शाहपुरिया गांवों के बीच कार दुर्घटना की सूचना मिली। हादसे में मरने वाला अजय कुमार माखोसरानी गांव का है। शव का नागरिक अस्पताल सिरसा में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। अजय के भाई मुकेश कुमार के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई की गई है।