फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth died due to drug overdose, 5th death in 15 days

नशे के ओवरडोज से युवक की गई जान, 15 दिनों में 5वीं मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth died due to drug overdose, 5th death in 15 days
रानियां के वार्ड नं. 7 में विरोध प्रदर्शन करते वार्डवासी। - फोटो : Sirsa
रानियां (सिरसा)। जिले में नशे के आदी युवकों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को रानियां के वार्ड नंबर सात निवासी वीर उर्फ वीरू की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। बीते 15 दिनों में यह पांचवीं मौत है। बेटे की मौत होने पर मृतक के परिजनों घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया और नशे की सप्लाई किए जाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। मृतक के पिता मुख्तयार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित 13 नशा सप्लायरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुख्तयार सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 22 वर्षीय वीर उर्फ वीरू नशे का आदी था और दिहाड़ी करता था। जब उन्हें बेटे के नशा करने की जानकारी मिली तो उन्होंने उक्त आरोपियों से भी वीर को नशा न देने की बात कही, लेकिन धीरे धीरे वह नशे के दलदल में चला गया। शनिवार सुबह सात बजे के करीब नशे के ओवरडोज लेने के कारण घर पर उसकी मौत हो गई। इससे रोषित होकर उन्होंने घर के बाहर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने के बाद रानियां थाना प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत की गई। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर रानियां के वार्ड नंबर सात व आठ निवासी सुखवंत कौर, राजू सिह, सूखा सिह, परमजीत कौर, विजय सिंह, सीपू सिंह, गुरजंट सिह उर्फ जन्टी, मेजर सिंह, मौनी सिंह व मीतू, निका सिंह, तोती सिंह, लखविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उक्त आरोपियों से सीरिंज व गोलियां लेकर आता था युवक
मुख्तयार सिंह ने बताया कि वीर सिंह आरोपियों से सीरिंज और नशे की गोलियां खरीदकर ले जाता था और इंजेक्शन बनाकर लगाता था। नशा छुड़वाने के लिए उनके परिजनों की ओर से वीर सिंह को नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती करवाया गया था लेकिन वह नशे की लत को नहीं छोड़ सकता। ओवरडोज लेने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक आरोपियों से भी कई बार इंजेक्शन लगवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पहले भी दी जा चुकी है शिकायत नहीं हुई थी कोई भी कार्रवाई
मुख्तयार सिंह ने कहा कि उनकी कॉलोनी में काफी संख्या में लोग नशे की सप्लाई करते हैं। इसको लेकर वह कई बार शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले भी उनके बेेटे की नशे के कारण मौत हो गई है।

मृतक के परिजनों की शिकायत पर नशा सप्लायरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई की भी पहले नशे के कारण मौत हो गई थी।
- सत्यवान, जांच अधिकारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed