{"_id":"665e2b7dd3dee14bc10d90a7","slug":"youth-attacked-to-avenge-insult-6-named-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120586-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक पर हमला, 6 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक पर हमला, 6 नामजद
Tue, 04 Jun 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। बेइज्जती का बदला लेने के लिए कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी, डंडे, कापे और तलवार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नटार वासी कुलदीप ने बताया वह मजदूरी का कार्य करता है। 29 मई की रात नौ बजे वह गोशाला मोहल्ले में स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास बैठा था। तभी गोपाल डेयरी पाली गली पीर बस्ती निवासी पवन व मंगल, गांव नटार निवासी दीप, रिंकू एमसी वाली गली निवासी सूरज, मुंशी उर्फ मुक्की और कुछ अन्य लड़कों ने उसे घेरकर रोक लिया।
उसके बाद तलवार लेकर आए पवन के कहने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। मंगल और मुंशी ने उसके सिर पर कापा मार दिया। अन्य आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडों से हमला किया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आरोपियों से उसे छुड़वाया। इसके बावजूद उसको जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गोशाला मोहल्ला निवासी उसके दोस्त सावन और बिट्टू मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे बाइक से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया। घायल की शिकायत पर छह नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच अधिकारी एसआई मोहनलाल ने आरोप की जांच शुरू कर दी है।