फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man sent to Canada after preparing fake documents, got trapped when investigated

Sirsa News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवक को भेजा कनाडा, जांच हुई तो फंसा

Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Young man sent to Canada after preparing fake documents, got trapped when investigated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भिवानी बोर्ड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एजेंटों ने एक युवक को कनाडा भेज दिया। कनाडा में भारतीय युवकों के वीजा संबंधी दस्तावेजों की जांच में वह फंस गया। अब युवक पर कनाड़ा व भारतीय दूतावास के नियमानुसार कार्रवाई की तलवार लटक रही है। ऐसे में युवक ने युवक ने भारत सरकार को पत्र लिखकर वीजा लगवाने वाली कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है। केंद्र सरकार से आए पत्र के आधार पर एसपी सिरसा ने एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इकोनॉमिक्स सेल जांच कर ररा है। ऐेसे में युवक ने पुलिस प्रशासन ने वीजा लगवाने वाली कंपनी और एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में शिकायतकर्ता सिरसा के आनंद विहार निवासी दिवांश कम्बोज पुत्र जगदीश कुमार ने बताया कि वह हाल में नियाग्रा कॉलेज, वेलैंड, ओंटारियो कनाडा में पढ़ रहा है। मार्च 2018 में सिरसा के सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी से मैट्रिक की परीक्षा भिवानी बोर्ड से पास की थी। इसके बाद वीएन बाल मंदिर से सीनियर सेकेंडरी 2020 में सीबीएसई बोर्ड से 12वीं पास की। इसके बाद उसने कनाडा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोची। किसी ने उसे एमसी मार्केट स्थित हेलर स्टर्न इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड नाम के एजेंट की जानकारी दी, जो स्टडी वीजा लगवाता था। कंपनी के एजेंट ने उसके दस्तावेज लिए और व्यवस्था के नाम पर खर्च होने वाले रुपयों की मांग की। उसने सभी दस्तावेज और रुपये स्टर्न इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिए। एजेंसी ने उसका 25-11-2022 से 31-12-2024 का स्टडी वीजा लगवा दिया। वीजा लगने के बाद 27-11-2022 को कनाडा पहुंच गया। इसके बाद कनाडा में नियाग्रा कॉलेज, बुलेवार्ड, वेलैंड, ओंटारियो में पढ़ाई शुरू कर दी। हाल ही उसे पता चला कि एजेंसी ने जाली दस्तावेजों के आधार पर उसका वीजा लगवाया था। कंपनी ने उसके मूल दस्तावेजों की जगह जाली दस्तावेज कनाडा दूतावास में जमा करवाए थे। उसकी मांग है कि मामले की जांच कराई जाए और जालसाजी और धोखाधड़ी का अपराध करने के लिए एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच इकोनॉमिक्स सेल कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे की धोखाधड़ी
दिवांश कम्बोज ने बताया कि एजेंसी ने दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता वर्ष 2019 में बीएसईएच, भिवानी से दसवीं और अप्रैल 2021 में बीएसईएच भिवानी से बारहवीं की मार्कशीट जमा करवाई है। इन दस्तावेजों से जाहिर होता है कि वर्ष 2018 में दसवीं करने के चलते वह कनाडा में अध्ययन के लिए पात्र नहीं था। बारहवीं के दस्तावेजों के आधार पर नियाग्रा कॉलेज में उसका दाखिला नहीं हो सकता था। कॉलेज में भी कंपनी ने उसके जाली दस्तावेज जमा करवाए थे, जो उसने पैसों के लालच में किया था। अब कनाडा में हुई दस्तावेजों की जांच में यह खुलासा हुआ है। कनाड़ा व भारतीय दूतावास के नियमानुसार उस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed