{"_id":"67a2555d55007225dd01db09","slug":"young-man-kidnapped-audio-sent-and-threat-given-neither-body-nor-ashes-will-be-found-sirsa-news-c-128-1-svns1027-132628-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक का किया अपहरण, ऑडियो भेज दी धमकी, लाश मिलेगी न राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक का किया अपहरण, ऑडियो भेज दी धमकी, लाश मिलेगी न राख
Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। घर से काम पर गए एक युवक को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता ने उक्त युवक की पत्नी के मोबाइल पर ऑडियो भेजकर धमकी दी है कि युवक की न तो लाश मिलेगी न ही राख। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में खन्ना कॉलोनी निवासी पारस सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटी और एक बेटा है। उनका बेटा 35 वर्षीय अनुज कुमार उर्फ जोनी ब्रश और कंघा बेचने का काम करता है। अनुज तीन फरवरी को हर रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 9 बजे काम से बाहर गया था। दोपहर में उसके बेटे के मोबाइल नंबर से उसके और अनुज की पत्नी के पास ऑडियो मैसेज आया। ऑडियो मैसेज में एक व्यक्ति कह रहा था कि तुम्हारा बंदा उठा लिया है। इसकी लाश मिलेगी और न राख मिलेगी। इसके बाद से अनुज के दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।
पारस सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि किसी ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। उसके बेटे ने स्लेटी रंग की जैकेट, सफेद और नीले रंग की लाइनदार शर्ट, ग्रे रंग की पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने पारस सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अनुज कुमार के मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अनुज को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ लिया जाएगा।