फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man dies in Australia, Rs 26 lakh raised to bring back body

Sirsa News: युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत, शव को लाने के लिए 26 लाख जुटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Young man dies in Australia, Rs 26 lakh raised to bring back body
परभजोत फाइल फोटो
सिरसा। गांव हरिपुरा के युवक प्रभजोत सिंह (27) की शुक्रवार को काम के दौरान ऑस्ट्रेलिया में मौत हो गई। वह लॉडर और ट्रेलर के बीच में आ गया। प्रभजोत अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। ऑस्ट्रेलिया से प्रभजोत के शव को लाने के लिए उसके दोस्तों व एनजीओ ने 26 लाख रुपये जमा किए हैं और अब सिरसा लेकर आएंगे।
विज्ञापन


26 सितंबर को प्रभजोत का शव दिल्ली एयरपोर्ट आएगा। इसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों को प्रभजोत के दोस्तों ने सूचना दी कि हादसे के दौरान प्रभजोत की मौत हो गई है। जिस बेटे को तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न भेजा था। इसके लिए करीब 20 लाख रुपये खर्च आया था। अब उसका शव ही वापस आ रहा है।
विज्ञापन


प्रभजोत रीसाइक्लिंग प्लांट में काम करता था। जब वह रिवर्सिंग लॉडर का गेट बंद कर रहा था, तभी अचानक वह लॉडर और ट्रेलर के बीच फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी साल जनवरी-फरवरी माह में प्रभजोत सिंह ताऊ बलदेव सिंह के बेटे की शादी में आया था। मार्च माह में वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभजोत सिंह के पिता हरनेक सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। ऐसे में उसके पिता ने साले की बेटी को गोद लिया हुआ है। उनकी गांव में करीब पांच एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed