फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Young man climbed on tank after rape case was registered

Sirsa News: दुष्कर्म का मामला दर्ज होने पर टंकी पर चढ़ा युवक, सरपंच के समझाने पर उतरा

Wed, 28 Feb 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 28 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Young man climbed on tank after rape case was registered
सिरसा। गांव पनिहारी में मंगलवार को हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ। गांव पनिहारी के एक युवक पर क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। जब युवक को इस बारे में पता चला तो वह आत्महत्या करने के लिए गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीबन एक घंटे तक गांव में हाईप्रोफाइल ड्रामा हुआ। जिसके बाद गांव के सरपंच ने युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं युवक पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। दोनों मामलों में युवक को सदर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सदर थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव पनिहारी के कंवलजीत पर डरा धमका कर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय पीड़ित लड़की ने बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। वर्ष 2018 में जब वह ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती थी तो उसकी पहचान गांव पनिहारी निवासी कंवलजीत से हुई। एक दिन कंवलजीत ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता का कहना है कि डर के मारे उसने अपने परिवार को कुछ नहीं बताया। इसके बाद कंवलजीत ने उसे कई बार धमकाया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर बार-बार तुड़वा रहा था रिश्ता
पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। परिवार वाले जहां भी उसका रिश्ता देखते तो आरोपी युवक उसे अपने पास बुला लेता और उसका रिश्ता तुड़वा देता। आरोपी युवक से तंग आकर आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन उसे सदर थाना लेकर आ गए। जहां पर पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी आत्महत्या करने के लिए टंकी पर चढ़ गया
गांव पनिहारी के सरपंच रेशम लाल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव का 30 वर्षीय युवक कंवलजीत पर मंगलवार को क्षेत्र की एक युवती ने केस दर्ज करवाया दिया था। इसके बाद उक्त युवक आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया। किसी तरह से समझाकर उसे पानी की टंकी से नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सरपंच के बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ खुदकुशी करने की कोशिश करने का मामला और दर्ज कर लिया है।




गांव पनिहारी के कंवलजीत के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आत्महत्या करने का प्रयास दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। -सुखदेव सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed