फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   You can apply for admission in IGNOU till 27

Sirsa News: इग्नू में दाखिले के लिए 27 तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
You can apply for admission in IGNOU till 27
सिरसा। इग्नू द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 27 मार्च कर दिया गया है। जो नौकरी पेशा लोग, ग्रामीण दूर दराज क्षेत्रों में रह रहे लोग, बीच में पढ़ाई छोड़ चुके लोग, गृहणियां, महिलाएं, लड़कियां और जिन विद्यार्थियों को मेरिट के चलते किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला। ऐसे लोग इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल से दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोऑर्डिनेटर रोहताश ने ने बताया कि इग्नू द्वारा पेश ये पाठ्यक्रम जनवरी 2023 सत्र के लिए हैं और छात्र अपनी पसंद के विषय का चयन कर सकते हैं। जो मुक्त एवं दूरस्थ माध्यम (ओडीएल) से होगा तथा इसमें दाखिला लेने के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। छात्र स्नातक डिग्री कोर्स के अलावा स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रम में भी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed